विराट कोहली बने इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, पूरन और अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे

Sanchar Now
4 Min Read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आखिरी लीग मैच में विराट कोहली ने फॉफ डुप्लेसी के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। हालांकि तीन ओवर खत्म होने के बाद बारिश ने दस्तक दी, जिसके बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी, जिसके कारण कोहली और फाफ को काफी दिक्कत हुई और इसी दौरान कोहली ने अपना विकेट भी गंवाया। हालांकि 47 रन की पारी के दौरान कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2024 मं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 37 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 36 छक्के जड़े हैं। अभिषेक ने 35 और सुनील नरेन ने 32 छक्के लगाए हैं। कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सीएसके के खिलाफ 1053 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने दूसरी बार आईपीएल के एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले क्रिस गेल दो बार आईपीएल सीजन में 700 से अधिक रन बना चुके हैं। विराट कोहली एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह आईपीएल में एक वेन्यू पर 3000 से अधिक रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए हैं। उन्होंने एम चिन्नास्वामी पर 3012 रन बनाए हैं।

पढ़ें  बेंगलुरु हादसे पर आई विराट कोहली की पहली प्रतिक्रिया, बोले- पूरी तरह से टूट चुका हूं, मेरे पास...

रोहित ने वानखेड़े में 2295 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स ने चिन्नास्वामी पर 1960 रन बनाए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले विराट कोहली दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ मैच में 700वां चौका लगाया। आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, उन्होंने 768 चौके लगाए हैं।

आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
3012 – विराट कोहली (चिन्नास्वामी)
2295 – रोहित शर्मा (वानखेड़े)
1960 – एबी डेविलियर्स (चिन्नास्वामी )

एक आईपीएल में सर्वाधिक चौके
768 – शिखर धवन
700 – विराट कोहली*
663 – डेविड वार्नर
599 – रोहित शर्मा
506 – सुरेश रैना

2024 आईपीएल में सर्वाधिक छक्के
37 – विराट कोहली*
36 – निकोलस पूरन
35 – अभिषेक शर्मा
32-सुनील नरेन
31 – ट्रैविस हेड
31 – रियान पराग
31 – हेनरिक क्लासेन

आईपीएल में विपक्षी के खिलाफ सर्वाधिक रन
1134 – वॉर्नर ( पंजाब किंग्स)
1093 – वॉर्नर (कोलकाता)
1057 – शिखर धवन (सीएसके)
1057 – कोहली (दिल्ली कैपिटल्स)
1053 – कोहली (चेन्नई)
1051 – रोहित (कोलकाता)
1034 – रोहित (दिल्ली)
1030 – कोहली (पंजाब)

अधिकांश आईपीएल सीजन में 700+ रन
2 – क्रिस गेल
2-विराट कोहली*
1 – माइकल हसी
1 – डेविड वार्नर
1 – केन विलियमसन
1 – फाफ डु प्लेसिस
1 – जोस बटलर
1-शुभमन गिल

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment