विश्व कप से पहले विराट कोहली का बड़ा बयान, अमेरिका में खेलने को लेकर कही बड़ी बात

Sanchar Now
3 Min Read

भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन में हिस्सा लेने के लिए यूएस पहुंच गई है। इस बार सभी फैंस को टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं, जिसमें मेगा इवेंट में उन्हें अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है। विराट कोहली जिनके इंटरनेशनल करियर का ये आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है वह भी इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। वहीं इस टूर्नामेंट को लेकर कोहली ने अपने एक बयान में कहा कि है कि भारतीय टीम जहां पर भी खेलती है वहां पर हमेशा उनसे जीतने की उम्मीद की जाती है और ये हमेशा रहने वाली भी है।

​​​​​​​भारत में क्रिकेट बिल्कुल एक अलग नजरिए से देखा जाता है

विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से जारी किए गए टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक वीडियो में कहा कि उम्मीदें तो हमेशा रहने वाली हैं, भारत जहां पर भी खेलेगा। मैं ये नहीं कहूंगा कि लोगों को हमसे उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए। भारत में क्रिकेट बिल्कुल अलग नजरिए से देखा जाता है, जो हमारी एक ताकत भी है। यदि हम इस पर अधिक ध्यान देंगे तो ये हमारी एक बड़ी कमजोरी भी बन सकता है। मुझे लगता है कि हमें इसे अपनी एक ताकत के रूप में देखना चाहिए और इससे प्रेरणा लेनी चाहिए कि हमारा समर्थन करने के लिए और हमें लगातार बेहतर खेलने का मोटिवेशन देने के लिए काफी सारे फैंस हमारे पीछे हैं।

पढ़ें  रॉस्टन चेज़ के तूफान से बच गई वेस्टइंडीज, बड़ा उलटफेर होते-होते बचा; 5 विकेट से दर्ज की जीत

हमारे पास इस बार वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे रोहित शर्मा ने भी इस वीडियो में कहा कि हमने साल 2007 में खेले गए इस फॉर्मेट के पहले वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था और उसके बाद से हमने बेहतर तो किया लेकिन दूसरी बार ट्रॉफी अब तक जीतने में कामयाब नहीं हुए हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास इस बार टी20 वर्ल्ड कप को जीतने का एक अच्छा मौका है। बता दें कि भारतीय टीम को ग्रुप-ए में अपने शुरुआती सभी मैच अमेरिका में खेलने हैं, जिसमें से पहले 3 मुकाबले टीम न्यूयॉर्क के मैदान पर खेलेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment