Bigg Boss OTT 3: कृतिका मलिक पर कमेंट कर बुरे फंसे विशाल पांडे, गुस्से में आए अरमान मलिक ने जड़ दिया थप्पड़

Sanchar Now
2 Min Read

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। किसी को ये महाबकवास लग रहा है तो कइयों को कंटेस्टेंट्स की नोंकझोंक पसंद आ रही है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे हर कोई चौंक गया है। घर का नियम है कि कोई इस शो में किसी पर हाथ नहीं उठा सकता है। अगर कोई भी सदस्य ऐसा करता है तो उसे सीधे निकाल दिया जाएगा। लेकिन इस सीजन में इस नियम का उल्लंघन हुआ है और अरमान ने अपनी बीवी कृतिका पर ‘बुरी नजर’ डालने के लिए विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया है!

सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई है कि Armaan Malik ने यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे को घर के अंदर थप्पड़ जड़ा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो एपिसोड के आने के बाद ही पता चलेगा। ये भी बताया जा रहा है कि अरमान ने विशाल को तमाचा क्यों मारा है!

मेहमान बनकर आएंगी पायल, विशाल पांडे पर लगाया इल्जाम

बताया जा रहा है कि Payal Malik ने बतौर मेहमान वीकेंड का वार में आएंगी और घरवालों को बताएंगी कि विशाल, कृतिका पर बुरी नजर रखता हैं। पायल ने घरवालों को बताया, ‘विशाल कृतिका को बुरी नजर से देखता है।’ इसके बाद अरमान गुस्से में आग बबूला हो गए। उन्होंने अपना आपा खो दिया और विशाल को थप्पड़ जड़ दिया।

विशाल और कृतिका का वीडियो वायरल

इंटरनेट पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें विशाल और लव कटारिया एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तभी उनके पास कृतिका जाती हैं। बाद में विशाल, लव को कान में कहते हैं कि भाभी (कृतिका) सुंदर लगती हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि बस वो पॉजिटिव वे में ऐसा बोल रहे हैं।

पढ़ें  प्रसून जोशी और संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment