विवेक बिंद्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पत्नी की पिटाई मामले में पुलिस कर सकती है पूछताछ

Sanchar Now
3 Min Read

पत्नी से मारपीट के मामले में आरोपी मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की सोसाइटी में शुक्रवार को पुलिस पहुंची। घटना के संबंध में सुरक्षाकर्मियों समेत अन्य लोगों से जानकारी जुटाई। सिक्योरिटी गार्ड के बयान लिए। साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा नोएडा सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में रहते हैं। उन पर इसी सोसाइटी में पत्नी यानिका के साथ मारपीट करने का आरोप है।

यानिका की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है। शुक्रवार दोपहर एक बजे पुलिस सुपरनोवा सोसाइटी पहुंची। यहां सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ साथ सिक्योरिटी गार्डों के बयान लिए। घटना के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई। नोएडा पुलिस के मुताबिक, विवेक बिंद्रा से मामले को लेकर दोबारा पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में मामले को लेकर कई पहलू अधूरे रह गए थे।

आगामी सप्ताह में पुलिस विवेक बिंद्रा से दोबारा पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को यानिका के भाई वैभव ने सेक्टर 126 थाने में बहनोई विवेक बिंद्रा के खिलाफ बहन के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि बिंद्रा और यानिका की शादी 6 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद दोनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रह रहे हैं। सात दिसंबर को विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो गाली गलौज करते हुए उसे बुरी तरह से पीटा।

पत्नी का वीडियो हुआ था वायरल

विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो अस्पताल के बेड पर बैठी हैं और शरीर पर लगी चोट के निशान दिखा रही हैं। विवेक और यानिका के बीच स्थिति तब बिगड़ गई जब बड़ा बिजनेस के सीईओ अपनी मां से किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे। इसमें हस्तक्षेप करने पर उन्होंने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और बुरी तरह से पीटा। पत्नी के भाई ने शिकायत में दावा किया था कि पिटाई के कारण यानिका को ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है।

पढ़ें  दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दबोचे दो गांजा तस्कर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment