यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घायलों की मदद कर रहे युवकों को वॉल्वो ने कुचला, 4 की मौत

Sanchar Now
3 Min Read

अलीगढ़ : यमुना एक्सप्रेस-वे पर अलीगढ़ में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. सुबह एक युवक ड्यूटी पर बाइक से जा रहा था, तभी यमुना एक्सप्रेस-वे पर उसने देखा कि एक कार का एक्सीडेंट हुआ है. उसमें कुछ लोग फंसे हैं. युवक उनको कार से निकालने की कोशिश करने लगा. तभी पीछे से एक प्राइवेट बस आई और उसने कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस ने एक अन्य कार को भी अपनी जद में ले लिया. हादसे में युवक और कार में फंसे लोग समेत चार लोगों की मौत हो गई. जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना थाना टप्पल इलाके के सिमरौठी के पास की है.

आवागढ़ के रहने वाले पुष्पेंद्र जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी करते हैं. वह सुबह घर से कार्यालय जाने के लिए निकले थे. यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें लोग फंसे हुए थे. यह देख पुष्पेंद्र ने बाइक किनारे लगाई और गाड़ी में फंसे घायलों को निकालने लगे, तभी पीछे से प्राइवेट बस ने आकर टक्कर मार दी. जिसकी चपेट में पुष्पेंद्र और स्कॉर्पियो में फंसा युवक आ गया. इसी दौरान एक अन्य गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई. इससे मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई. एक महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. घटना में 6 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें करीब के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में पुष्पेन्द्र, पुष्पेन्द्र कुमार, पवन और जोगेन्द्री शामिल हैं.

पढ़ें  लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार-छह में पड़ोसी के 34 कुत्तों का खौफ, मकान बेचने का लगाया बोर्ड

परिजन कौशल कुमार ने बताया कि पुष्पेंद्र सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकला था. यमुना एक्सप्रेस वे पर पहले से ही एक गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था. जिसमें कुछ लोग फंसे थे. उनको बचाने के लिए पुष्पेंद्र अपनी बाइक किनारे लगाकर गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने लगा. इसी दौरान प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. कौशल ने बताया कि प्राइवेट बस बहुत लापरवाही से चलाते हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं थाना टप्पल प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि एक्सीडेंट को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment