वीवीआईपी यूपी ने रेड कारपेट दिल्ली को हराया, गुणारत्ने की शतकीय परी हुई खराब

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले सीजन का पांचवा मुकाबला रविवार रात वीवीआईपी यूपी व रेड कारपेट दिल्ली के बीच खेला गया। यूपी ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली को 29 रनों से हराया। यह मुकाबला शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स ग्रेटर नोएडा में खेला गया।

 

यूपी के लिए इस मुकाबले में अंशुल कपूर और पवन नेगी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली वही वीवीआईपी यूपी के कप्तान सुरेश रैना ने 21 गेंद पर शानदार 34 रन बनाए। इसकी बदौलत यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए तीन विकेट खोकर 220 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में यूपी के गेंदबाजों ने रेड कारपेट दिल्ली को 191 की स्कोर पर रोक दिया। अंशुल कपूर ने 38 गेंद पर 63 और नेगी ने 43 गेंद पर 69 रन की पारी खेली। रेड कारपेट को आखिरी ओवर में 35 रन चाहिए थी लेकिन सिर्फ पांच रन बन पाए और दिल्ली 29 रनों से मैच हार गई। पवन नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वीवीआईपी यूपी को तेज तर्रार शुरुआत मिली पहले ओवर में ही 20 रन बन गए। भानु सेठ ने 11 गेंद पर 31 रन बनाए इसके बाद अंशुल कपूर और पवन नेगी ने 13 ओवर में टीम का स्कोर 130 तक पहुंचा दिया। जब अंशुल कपूर का विकेट गिरा उसके बाद कप्तान सुरेश रैना क्रीज पर आए और दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। सुरेश रैना ने कई शानदार बाउंड्रीज लगाई और 21 गेंद पर तेज तर्रार 34 रन बनाए इसकी बदौलत यूपी का स्कोर 220 तक पहुंचा।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लीज प्लान जारी करने में देरी पर सीईओ ने लगाई फटकार

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड कारपेट दिल्ली के कप्तान गिव्स और रिचर्ड लेवी ने विकेट जल्दी गवा दिया। लेकिन असेला गुणारत्ने ने 55 गेंदों पर शानदार 106 रन बनाएं। वह अपनी टीम के लिए मैच नहीं जीत पाए मगर दिल जरूर जीत लिया। एश्ले नर्स ने भी 16 गेंद पर 32 रन की पारी खेली लेकिन वह और गुण रत्न नहीं टीम को जीत नहीं दिला पाए।

इस जीत के लिए वीवीआईपी यूपी ने अपना विनिंग मोमेंटम बरकरार रखा और लगातार दो जीत के बाद सोमवार को तीसरे मुकाबले में तेलंगाना टाइगर्स का सामना करेगी वही रेड कारपेट दिल्ली मंगलवार को मुंबई चैंपियंस का सामना करेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment