‘वी लव कोरियन गेम्स…’, गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस में मिली डायरी और एक नोट, खुला गहरा राज

Sanchar Now
4 Min Read

गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की लत और एक ऑनलाइन कोरियन गेम के इफेक्ट की जांच तेज कर दी है. घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में भी हड़कंप मच गया है.

​​​​​​​शुरुआती जांच में ये पता चला 

न्यूज एजेंसी के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बहनें एक कोरियन टास्क-बेस्ड इंटरैक्टिव “लव गेम” की आदी थीं, और उनके माता-पिता ने हाल के दिनों में उनके मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी.

वहीं, पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि आगे की जांच में पता चला कि लड़कियां कोरियन कंटेंट से प्रभावित थीं और अपने मोबाइल फोन पर काफी समय बिताती थीं. उन्होंने कहा, “परिवार के सदस्यों ने पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी, जिससे वे परेशान थीं और शायद इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया.”

देर रात नौवीं मंजिल से कूदीं 

पुलिस को सुबह करीब 2.15 बजे सूचना मिली कि साहिबाबाद इलाके में टीला मोड़ पुलिस स्टेशन के तहत भारत सिटी के एक टावर में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से तीन लड़कियों ने छलांग लगा दी है.

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि चेतन कुमार की बेटियां- निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिरी थीं और उन्हें गंभीर चोटें आई थीं. उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में SI का बंद कमरे में मिला शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका; जांच जारी

ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं बहनें

पुलिस के मुताबिक, बहनें COVID-19 के दौरान ऑनलाइन गेमिंग की आदी हो गई थीं और लगातार कोरियन गेम खेल रही थीं, ज़्यादातर एक साथ. ACP सिंह ने कहा, “तीनों सब कुछ एक साथ करती थीं – नहाने, खाने और सोने से लेकर स्कूल जाने तक.”

DCP पाटिल ने बताया कि लड़कियों की पढ़ाई अनियमित थी और वे पिछले दो सालों से स्कूल नहीं जा रही थीं. उन्होंने कहा कि पहले भी उनका एकेडमिक प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था.

उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि मोबाइल फोन और गेमिंग की लत कब शुरू हुई, और जांच शुरुआती दौर में है. लेकिन यह साफ है कि लड़कियां मोबाइल फोन के इस्तेमाल की बहुत ज़्यादा आदी थीं.

परिवार में पांच भाई-बहन, पिता ने की दो शादियां

पुलिस ने बताया कि परिवार में पांच भाई-बहन थे. चार बहनें और एक भाई. पिता ने दो शादियां की थीं. परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते थे. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना देर रात हुई जब परिवार के बाकी सदस्य सो गए थे. जांच के दौरान, पुलिस को लड़कियों के स्टेशनरी से एक डायरी मिली जिसमें घटना से जुड़ी चीज़ें थीं.

सुसाइड नोट में लिखीं थीं ये बातें 

अंदर मिले एक नोट में लिखा था, “इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, सब पढ़ लेना, सब यहीं है,” इसके साथ एक रोने वाले चेहरे वाला इमोजी और हाथ से लिखा हुआ मैसेज था, “सॉरी पापा, मुझे सच में बहुत अफसोस है.” पुलिस ने बताया कि किन वजहों से बहनों ने यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है और परिवार वालों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से 3 चीनी नागरिक अरेस्ट, अवैध रूप से रहने का आरोप, शुरू हुई कार्रवाई
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment