शादी की साड़ी-ज्वैलरी है सोनाक्षी सिन्हा के लिए बेहद खास, मां पूनम से है कनेक्शन

Sanchar Now
2 Min Read

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस कपल ने सादे तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज की है। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच इस खुशी के पल का जश्न मनाते हुए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने फैंस और शुभचिंतकों के लिए अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वहीं शादी में सोनाक्षी-जहीर को मैचिंग ऑफ-व्हाइट आउटफिट में देखा गया। कपल इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की ये तस्वीरें उनकी साड़ी और ज्वेलरी की वजह से चर्चा में है।

शादी में सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी मां की साड़ी

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में कोर्ट मैरेज की है। वहीं जब से एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं तब से हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उन्होंने अपनी शादी के द‍िन क‍िस ड‍िजाइनर की साड़ी पहनी हैं? लेकिन सोनाक्षी ने अपनी शादी पर एक बेहद खास साड़ी पहनी। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी मां पूनम सिन्हा की सुंदर साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस की साड़ी के अलावा उनकी एक और कीमती चीज ने लोगों का ध्यान खींचा हुआ है।

शादी के दिन सोनाक्षी सिन्हा की इस कीमती चीज ने खींचा ध्यान

जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के दिन सिर्फ मां पूनम सिन्हा की विंटेज साड़ी ही नहीं बल्कि ज्वेलरी भी पहनी थी। गले में चॉकर हार, कानों में स्‍टड पहने थे। वहीं हाथों में गोल्‍डन कलर के कंगन पहने नजर आईं। इतना ही नहीं लोग एक्ट्रेस के मेकअप की भी तारीफ कर रहे हैं। सोनाक्षी ने इस खास मौके पर अपना पूरा लुक म‍िन‍िमल मेकअप से पूरा किया।

पढ़ें  आमिर खान के सौतेले भाई के साथ इस एक्ट्रेस ने शादी को बताया गलती, सालों बाद तलाक पर छलका दर्द

सोनाक्षी-जहीर के बारे में

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते की शुरुआत आज से 7 साल पहले यानी की 23.06.2017 में हुई थी। वेडिंग सेरेमनी पर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के अलावा कुश सिन्हा मौजूद रहे. इसके अलावा जहीर का पूरा परिवार था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment