मेलबर्न की हार के बाद रोहित शर्मा से क्या हुई बात? प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कर दिया खुलासा

Sanchar Now
3 Min Read

सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम विवाद पर बयान दिया है. उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोच और खिलाड़ियों के बीच की बहस ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए. ड्रेसिंग रूम में जब तक ईमानदार लोग हैं तब तक भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में रहेगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी मैच शुक्रवार (3 जनवरी) से सिडनी में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट में जीत हासिल करनी होगी. हालांकि उसे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. श्रीलंका अगर ऑस्ट्रेलिया को 2-0 या 1-0 से हरा देता है तो टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा.

क्या है ड्रेसिंग रूम विवाद?

ड्रेसिंग रूम विवाद की बात करें तो बुधवार को एक अंग्रेजी वेबसाइट ने खुलासा कि टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. मेलबर्न में हार के बाद गौतम गंभीर खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के थे. उनके निशाने पर सीनियर खिलाड़ी भी थे. रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने कहा था कि बहुत हो गया.

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि कुछ सीनियर नहीं चाहते थे कि पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करें. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में ही खेला गया था. बुमराह ने उस मैच में कप्तानी की थी. रोहित शर्मा निजी कारणों से ये मुकाबला नहीं खेल पाए थे. टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी.

पढ़ें  डेटिंग की अफवाहों पर माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज ने तोड़ी चुप्पी, महीनों बाद आया दोनों का बयान

क्या बोले गंभीर?

गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कोच और खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए. भारतीय क्रिकेट तब तक सुरक्षित हाथों में है, जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग मौजूद हैं. सिर्फ एक चीज आपको टीम में रख सकती है और वो है प्रदर्शन.

उन्होंने आगे कहा कि टीम पहले की भावना सबसे ज्यादा मायने रखती है. खिलाड़ी अपना पारंपरिक गेम खेल सकते हैं, लेकिन टीम स्पोर्ट्स में व्यक्तिगत खिलाड़ी सिर्फ अपना योगदान देते हैं.

चोटिल आकाशदीप रहेंगे बाहर

एक सवाल के जवाब में गौतम गंभीर ने कहा कि तेज गेंदबाज आकाशदीप पांचवें टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे. उन्होंने कहा, आकाश पीठ में दिक्कत के कारण बाहर हैं. मुझे उम्मीद है कि हम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रहेंगे. सिर्फ इस बारे में बात होनी चाहिए कि हम किस तरह इस सीरीज में खेले हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment