शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आज से व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट की टी20 श्रृंखला का आगाज होगा। यह पांच मैचों की श्रृंखला श्रीलंका और भारत की टीम के बीच खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 11 जून से होगी और इसका समापन 16 जून को किया जाएगा।

दरअसल, भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद के तत्वाधान में भारत और श्रीलंका के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट की श्रृंखला खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक में होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में दर्शकों के लिए फ्री एंट्री है। यह सभी क्रिकेट मैच शाम 7:00 बजे से रात के 11:00 बजे तक खेले जाएंगे।

व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि 11 से 16 जून के बीच एपीएल अपोलो टी20 ट्रॉफी के मैच खेले जाएंगे मंगलवार से शुरू होकर मैच लगातार रहेंगे जबकि 15 जून को कोई मैच नहीं होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट में काफी सहयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोई शिक्षण संस्थान छात्रों को मैच देखने भेजता है तो छात्रों के आने जाने के लिए निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अधिकांश नियम इस प्रतियोगिता में भी अपनाए जाएंगे। दिव्यांग क्रिकेटर एक्टिव व्हीलचेयर का प्रयोग करते हैं और व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही रन लेते हैं और इस पर बैठकर बोलिंग की जाती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से कई खिलाड़ी और कई हस्तियां यहां पर हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे।

पढ़ें  ग्रेनो के ईकोटेक-12 में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों पर चलेगा डंडा, ओएसडी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इसी के साथ भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान सोमजीत ने बताया कि हमारे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नियम लगभग एक जैसे होते हैं। हालांकि इसमें पिच और ग्राउंड को कुछ छोटा किया जाता है क्योंकि व्हीलचेयर पर बैठकर बॉल देनी होती है और वहीं से बैठकर बाउंड्री मारनी होती है। इसलिए बाउंड्री और पिच को कुछ छोटा किया जाता है बाकी नियम अधिकांश एक जैसे ही होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर व्हीलचेयर पर क्रिकेट की बात की जाए तो सबसे बड़ा सवाल होता है कि रन कैसे लिए जाएंगे। व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में रन भी व्हीलचेयर से ही लिए जाते हैं अलग से कोई सुविधा क्रिकेट के दौरान नहीं दी जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में पांच मैच खेले जाएंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment