पत्नी गई मायके तो कर लिया बहन से निकाह, फिर ससुराल पहुंच कर पत्नी को दिया तलाक; बोला कि…

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के अलीगढ़ में एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तलाक देने से पहले उसने पत्नी को बताया कि उसने अपनी ममेरी बहन से निकाह कर लिया है। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। बताया जा रहा है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा में ममेरी बहन से दूसरा निकाह कर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि वह दहेज में भी बाइक और दो लाख रुपए की मांग कर रहा था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शौहर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार भुजपुरा निवासी महिला ने थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसका निकाह 21 अक्टूबर 2022 को सद्दाम निवासी ग्राम ईशनपुर थाना महुआखेड़ा के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में दो लाख रुपए और बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर 21 अप्रैल 2023 को उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया गया। तभी से दंपति के बीच विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन है।

पत्नी का आरोप है कि बीते दो अप्रैल को आरोपी शौहर सद्दाम घर पर आ गया। बोला, मैंने अपनी ममेरी बहन से निकाह कर लिया है। तभी तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। तीन तलाक का विरोध करने पर पति धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सद्दाम समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। महिला के तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  अलीगढ़ में बन रही अनोखी 'फिश टनल', तैरती हुई दिखेंगी 25 देशों की मछलियां
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment