Kanpur: पति के घर आने पर प्रेमी से मिलना हुआ मुश्किल तो पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

Sanchar Now
3 Min Read

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र के गंगापुर इलाके में रविकांत पांडेय की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्यारे ने पहले मृतक की पत्नी से नजदीकी बढ़ाई। फिर उसे पता चलने और विरोध करने पर हत्याकांड की साजिश रची और शराब पिलाने के बाद सर्जिकल ब्लेड से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर इस केस का खुलासा कर दिया है।

एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि नौबस्ता पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पूछताछ के दौरान प्रियंका ने बताया कि मछरिया बरकाती मस्जिद के पास रहने वाले पति के दोस्त अनस हाशमी से घर आने जाने के दौरान उसकी नजदीकी बढ़ गई।

चूंकि पति गुजरात के राजकोट में नौकरी करता था। इसलिए बहाने से अनस का घर में आना-जाना बढ़ा और दोनों के अवैध संबंध हो गए। मोहल्ले के लोगों ने इस बात की जानकारी दी तो रविकांत करीब 15 दिन पहले घर आ गया और उसने विरोध जताते हुए अनस से मेलजोल खत्म कर दिया। इसके बाद 1 सितंबर को अनस साजिश के तहत रविकांत को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

दोनों ने जमकर शराब पी और हंसपुरम नहर किनारे झाड़ियों के पास टॉयलेट करने के बहाने रुका और पहले रविकांत की गर्दन दबाई, फिर सर्जिकल ब्लेड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ियों में छिपाकर मौके से भाग निकला। बता दें, गल्लामंडी निवासी सिक्योरिटी गार्ड रविकांत पांडेय (37) एक सितंबर की शाम संदिग्ध हालात में लापता हुए थे। इसके बाद तीन सितंबर को हंसपुरम के गंगापुर में नहर किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला था।

पढ़ें  आधी रात में छात्र को अश्लील मैसेज करती है टीचर, यौन संबंध और धर्मांतरण का बनाती है दवाब

पति के खून से रंग दिए थे हाथ

पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद खून से सनी हालत में अनस प्रियंका से मिलने पहुंचा। वहां हाथ पकड़ने के दौरान प्रियंका के हाथों में भी उसके ही पति का खून लग गया था। दोनों ने हाथ मुंह धोने के बाद कुछ देर रुकने के बाद अपने घर चला गया। फिर करीब साढ़े दस बजे प्रियंका ने परिजनों को गुमशुदगी की सूचना दी।

लापता होने के बाद परिजन बोले थे पत्नी ने हत्या करा दी

सिक्योरिटी गार्ड नितिन के लापता होने के बाद मां शकुंतला, मौसा सुशील पांडेय, भाई समेत परिवार के अन्य लोगों ने सबसे पहला शक पत्नी पर जताया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि प्रियंका के पति के दोस्त अनस समेत कई लोगों से संबंध हैं। इसी के चलते वह घर से अलग रहती है। पुलिस ने प्रियंका की कॉल डिटेल और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के आधार पर सबसे पहले अनस को उठाया और हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment