जब ‘लॉरेंस’ ने सलमान खान को बताया था अपना फेवरेट हीरो, भाईजान का रिएक्शन हो रहा है वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

सलमान खान की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है. आज के समय में उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाता है. वो जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें उनके फैन्स मिल ही जाते हैं. एक बार सलमान ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे, जहां उन्हें लॉरेंस नाम का एक फैन मिला था.

शो के होस्ट कपिल शर्मा ने वहां मौजूद ऑडियंस से पूछा था कि क्या यहां सलमान खान का कोई ऐसा फैन है, जिसे लगता है कि उसने उनके लिए कुछ हटके किया है. कपिल की ये बात सुनते ही दर्शक के बीच से एक आदमी खड़ा हुआ और उसने अपना नाम लॉरेंस बताया था.

सलमान खान और फैन लॉरेंस का वीडियो

उसने बताया था कि वो बॉम्बे से है और वो सलमान का बहुत बड़ा फैन है. लॉरेंस नाम के उस फैन ने ये भी कहा था, “बचपन से सिर्फ आप ही मेरे फेवरेट हीरो हैं और हमेशा रहेंगे सर. मैंने बचपन में आपकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखी थी और तब से लेकर आज तक बस आप ही मेरे अंदर हैं सर.” उस शख्स ने ये भी बताया था कि जब उसकी नौकरी लगी थी तो पहली सैलरी से उसने खुद को सलमान की तरह ब्रेसलेट गिफ्ट किया था.

उसने ये भी बताया था कि जब उसने ऐसी खबर सुनी थी कि साल 2012 में सलमान शादी करेंगे तो उसने भी अपनी शादी 2012 तक टाल दी थी. हालांकि, फिर उसी साल उसे शादी करनी पड़ी. सलमान ने अपने उस फैन से खूब हंसी मजाक की थी.

पढ़ें  'एक्टिंग सिर्फ काम नहीं, एक जिम्मेदारी है', पहली बार नेशनल अवार्ड जीतकर बोले शाहरुख खान, एटली समेत सभी का जताया आभार

हर साल मनाता है सलमान खान का बर्थडे

जब उस शख्स ने कहा कि वो जब भी चर्च जाता है तो ये दुआ करता है कि सलमान खान हमेशा सबके फेवरेट रहें. इस पर मजाकिया अंदाज में सलमान ने कहा था, “और कुंवारे रहें. मत करो ऐसी दुआ लग गई तो.” इतना ही नहीं फैन का ये भी कहना था कि वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करता है, लेकिन उसके घर में हर साल सलमान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है.

कपिल शर्मा शो का ये वीडियो इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है. इसके छोटे-छोटे क्लिप वायरल हो रहे हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि जहां एक तरफ ये लॉरेंस सलमान का फैन है तो वहीं एक दूसरा लॉरेंस भी है, जो सलमान का दु्श्मन है और उन्हें कई बार धमकी भी दे चुका है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment