शोरूम मालिक ने डांटा तो 14 साल के लड़के ने चाकू से गोदा, शरीर पर किए 11 वार… Kanpur के नवीन मार्केट में सनसनीखेज वारदात

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दुकान में काम कर रहे नाबालिग लड़के ने मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, दुकान के मालिक ने नाबालिग लड़के को काम नहीं करने पर डांट दिया। जिसके बाद लड़का काफी गुस्से में आ गया और उसने डांट का बदला लेने के लिए मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मालिक को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।

यह पूरी घटना कानपुर के नवीन मार्केट की है। बताया जा रहा है कि यहां जूते का शोरूम चलाने वाले राजू हरगुनानी शुक्रवार रात 9 बजे दुकान बंद करने जा रहे थे। उसी समय उनकी दुकान पर काम करने वाला 14 साल का लड़का वहां आ गया। उसने पहले राजू से कुछ बहस की, इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। लड़के ने 11 वार मालिक पर हमला किया। खून से लथपथ राजू शोरूम में गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसे शहर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, लेकिन, हालत में कोई ज्यादा सुधार नहीं हुआ। पीड़ित अभी वेंटिलेटर पर हैं, उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़के ने दुकानदार के डांटने पर उनकी दुकान में आकर चाकू से हमला किया. आरोपी को पकड़ लिया गया है। मालिक पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी लड़का लखनऊ भाग गया था, जहां शनिवार रात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें  बुलडोजर एक्शन पर हाई कोर्ट नाराज, योगी सरकार से मांगा जवाब
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment