नोएडा। समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddha Nagar) लोकसभा सीट से उम्मीदवार को एलान कर दिया है। लखनऊ में हुई बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी है, जिसके बाद शनिवार शाम को उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।
सपा गठबंधन की ओर से डॉक्टर महेन्द्र नागर को गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट से उतारा है। महेंद्र नागर का मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद महेश शर्मा से होगा। भाजपा ने इन्हें फिर से गौतमबुद्ध नगर से उम्मीदवार बनाया है।