‘किंग खान’ ने ‘जवान’ को क्यों बोला हां, कौन हैं फिल्म में असली विलेन, यहां जानें मूवी से जुड़े ये 7 Unknown Facts

Sanchar Now
3 Min Read

7 सितंबर को शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जवान थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. उनके तमाम फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं. उनके चाहने वाले उन्हें जवान के अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं. 31 अगस्त को इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसने फैंस की उत्सुकता में और भी इजाफा कर दिया. साथ ही उसके बाद से मन में कई सवाल भी बने हुए हैं. अब SRK और सेतुपति ने कई सवालों के जवाब दिए हैं.

5 सितंबर को रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट ने अपने यूट्यूब चैनल पर शाहरुख का एक वीडियो शेयर किया है. दोनों वीडियो में कई चीजों के बारे में बता रहे हैं. टीजर, प्रीव्यू और ट्रेलर के जरिए किंग खान के कई लुक्स से पर्दा उठा. वहीं अब शाहरुख ने खुलासा किया है कि फिल्म में उनके 7 लुक्स हैं.

एटली के साथ मुलाकात का किस्सा?

क्या लंबे समय से शाहरुख और एटली एक साथ काम करना चाहते थे? इस सवाल पर किंग खान ने बताया कि वो KKR और CSK के एक मैच के लिए गए थे. उस दौरान दोनों मिले और साथ में वक्त बिताया. लॉकडाउन के दौरान एटली उनसे मिलने मुंबई आए और जवान के बारे में बताया कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ पांच लड़कियां होंगी. उसके बाद शाहरुख ने पूछा कि इसमें डांस, एक्शन, अच्छे डायलॉग्स हैं, जिसपर एटली ने हां में जवाब दिया और अब जवान तैयार है.

क्या विजय हैं असली विलेन?

विजय सेतुपति ने बताया कि वो फिल्म में बस अपने रास्ते पर चल रहे हैं. अपने हिसाब से वो विलेन नहीं हैं, बल्कि जो फिल्म का हीरो है वो विलेन है. उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख के साथ काम करके उन्हें काफी अच्छा लगा. जिस तरह वो जवाब देते हैं वो उन्हें पसंद है और वो SRK के बारे में पर्सनली तौर पर काफी कुछ जानना चाहते हैं.

पढ़ें  सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'जवान', ट्विटर पर सामने आया पहला रिव्यू

शाहरुख विलेन हैं या हीरो या दोनों?

इस सवाल पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में कहा, “तुम सबने कंफ्यूज कर दिया है. ट्रेलर को प्रीव्यू बोल रहे हो, प्रीव्यू को ट्रेलर बोल रहे हो. हीरो को विलेन बोल रहे हो, विलेन को हीरो बोल रहे हो.” इसके बाद उन्होंने ‘मैं भी आप हूं’ वाला जवान का डायलॉग बोला.

क्या एक्शन हीरो हैं शाहरुख?

इस सवाल पर शाहरुख ने कहा कि वो एक्शन फिल्में सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उनके बेटे और बेटी ने कहा था कि उन्हें ऐसी फिल्में करनी चाहिए जो यंग्सटर्स के लिए कूल हो.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment