बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी को क्यों नहीं मिली जगह? यहां जानें वजह

Sanchar Now
3 Min Read

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह (India Squads for Border-Gavaskar Trophy) नहीं मिली है जिसने फैन्स को चौंका दिया है. दरअसल, टीम के चयन से दो घंटे पहले शमी ने अपने यू-ट्यूब पर गेंदबाजी करते हुए वीडियो शेयर किया था.लेकिन दो घंटे के बाद जब टीम का ऐलान किया गया तो शमी का नाम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में नहीं था. अब फैन्स के जेहन में एक ही सवाल है कि क्या शमी पूरी तरह से फिट नहीं थे या फिर इसके पीछे कोई और कारण है. हालांकि बीसीसीआई ने जो प्रेस रिलीज शेयर किया है उसमें शमी को शामिल क्यों नहीं किया गया है उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसके कारण ही फैन्स के जेहन में  जिज्ञासा पैदा हो गई है.

रोहित ने पहले ही दे दिया था संकेत

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले कप्तान रोहित ने पहले ही संकेत दे दिया था. कप्तान रोहित शर्मा ने शमी की चोट को लेकर कहा था कि, “एड़ी की चोट से उबर रहे शमी के घुटने में सूजन आ गई है, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड सीरीज में टीम इंडिया हिस्सा नहीं बन सके. हम उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. रोहित ने यह बातें कहकर पहले ही बता दिया था कि उनका ऑस्ट्रेलिया जाना मुश्किल लग रहा है.

घरेलू क्रिकेट खेलकर साबित करनी होगी फिटनेस

भले ही नेट्स पर शमी लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन जब तक भारतीय तेज गेंदबाज कोई घरेलू मैच नहीं खेल लेते, तब तक उनकी फिटनेस के बारे में कोई फैससा नहीं लिया जा सकता है. शमी को घरेलू मैच में कम से कम 25 ओवर की गेंदबाजी  तीन से 4 स्पेल में करनी होगी. तब जाकर उनकी फिटनेस के बारे में आकलन किया जा सकता है. ऐसे में अबतक शमी कोई घरेलू मैच नहीं  खेले हैं जिससे उनकी फिटनेस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

पढ़ें  कुलदीप ने पूरन के उड़ाए होश, बैक टू बैक विकेट लेकर लखनऊ में मचाया कहर

टेस्ट सीरीज के दूसरे चऱण में हो सकती है शमी की वापसी

अब अगर मोहम्मद शमी घरेलू मैच खेलकर अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो फिर शायद टेस्ट सीरीज के दूसरे चरण में, यानी चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए उनको टीम में वापस लाया जा सकता है. लेकिन इसका फैसला पूर्ण रूप से टीम मैनेजमेंट पर निर्भर होगा.

बता दें कि शमी के नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 40 विकेट दर्ज है. शमी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment