Salman Khan 58 साल की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारे? पिता Salim ने खोला राज

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। बी-टाउन के मोस्ट बैचलर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की जिंदगी में कई लड़कियां आईं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। 90 के दशक में उन्होंने शादी का मन बनाया था। मगर ऐसा नहीं हो पाया था। तब से वह सिंगल हैं। लोगों के मन में हमेशा ये सवाल उठता है कि आखिर सलमान खान शादी क्यों नहीं कर रहे हैं।

आखिरकार अब उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) ने सलमान खान के कुंवारे रहने के राज से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों सलमान ने अभी तक शादी नहीं की और वह कैसी लड़की की तलाश में हैं।

क्यों शादी नहीं कर रहे सलमान खान?

सलीम खान के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सलमान को छोड़ बाकी सभी शादी कर चुके हैं। मगर सल्लू मियां को अभी तक वैसी लड़की नहीं मिली, जैसी उन्हें तमन्ना थी। सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता बेटे के कुंवारे रहने के बारे में बात कर रहे हैं। सलीम खान ने कहा, “वह आसानी से रिलेशनशिप में आ जाता है, लेकिन शादी करने का साहस उसमें नहीं है।”

सलमान खान को कैसी चाहिए लड़की?

सलीम खान ने यह भी बताया कि सलमान को कैसी लड़की चाहिए। वह एक ऐसी लड़की चाहते हैं जो घर और उनके बच्चों को संभाले जैसे उनकी मां ने किया था। सलीम ने कहा, “वह बहुत सिंपल नेचर का है और बहुत जल्दी अट्रैक्ट हो जाता है। उसे जितनी भी महिलाएं मिली, वह सभी करियर ओरिएंटेड रहीं।”

पढ़ें  Ajay Devgn ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदी पांच एक्सपेंसिव ऑफिस प्रॉपर्टी, करोड़ों में है कीमत

सलीम खान ने आगे कहा, “वह चाहता है कि जिस महिला से वह शादी करें, वह अपने पति और बच्चों के प्रति समर्पित हो, ठीक वैसे ही जैसे उनकी मां थी। उसे बच्चों के लिए खाना बनाना चाहिए, उन्हें तैयार होने में मदद करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका होमवर्क हो जाए। हालांकि, आज के समय में यह आसान नहीं है।” इसी वजह से 58 साल के अभिनेता शादी नहीं कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment