ग्रेटर नोएडा में पत्नी ने ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित शाहबेरी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसरख पुलिस के मुताबिक शाहबेरी निवासी महिला प्रीति ने पुलिस को बताया करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट के जरिए राहुल से हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन राहुल के परिजन उसकी शादी के लिए तैयार नहीं हुए। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद राहुल के परिवार वाले उसे परेशान करने लगे। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। राहुल का व्यवहार भी बदल गया। वह भी उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग करवाई। इसमें भी सहमति नहीं बनने पर पीड़िता ने परेशान होकर बिसरख कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति और उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  10 फुट लंबे अजगर ने नीलगाय के बच्चे को मुंह से निकलने का किया प्रयास, वन विभाग की टीम ने मौके से अजगर को किया रेस्क्यू
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment