खौफनाक! ग्रेटर नोएडा में खाना बना रही पत्नी को मारी गोली, आरोपी पति घर से फरार

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरौंडी गांव में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह सामने आई है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक बिरौंडी गांव में ललित अपने परिवार के साथ रहता है। ललित का बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी शशि से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आक्रोशित होकर बृहस्पतिवार शाम को रसोई में काम कर रही शशि को आरोपित पति ललित ने गोली मार दी।

विवाद के चलते तनाव में था आरोपित पति

गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग शशि को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपित पति तनाव में था। परिवार में जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था।

पत्नी पर करता था शक

बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता उसकी जमीन उसके बेटे के नाम करवाना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह अपनी पत्नी पर शक भी करता था। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।

पढ़ें  नोएडा में फिरौती नहीं मिली तो बच्चे की कर दी हत्या, दो को उम्र कैद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment