रिश्तों में दरार: ग्रेटर नोएडा में बेटी को घर ले जाने में हुई देरी तो पत्नी ने पति को जड़ दिए चांटे, FIR दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बेटी के सो जाने के बाद उसे मां के पास देरी से छोड़ना एक पिता को भारी पड़ गया। बेटी की मां ने पूर्व पति को थप्पड़ जड़ दिए। यहां तक वहां मौजूद सिक्यरिटी गार्ड्स और महिला के साथियों ने भी उसके साथ बदतमीजी और मारपीट की।

घटना ग्रेटर नोएडा की आईआईटीएल निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू सोसाइटी के गेट की हैं। बेटी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत

अदालत से मिला है समय

एनआरआई सिटी निवासी हरीश को पारिवारिक अदालत से आदेश मिला था कि वह अपनी सात वर्षीय बेटी को दोपहर 2:30 बजे से रात 8:00 बजे तक अपने साथ रख सकता है। इसके बाद उसकी मां के पास आईआईटीएल निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू सोसाइटी छोड़ना होगा।

बेटी के सो जाने पर हुआ विवाद

बेटी के सो जाने के बाद उसके पिता ने लेट पहुंचने की जानकारी दी थी। उसके बावजूद भी वह अपनी सोती हुई बेटी को गोद में लेकर सोसाइटी के गेट पर पहुंचा था। लेकिन जब वह सोसाइटी के गेट पर पहुंचा, तभी उसका पत्नी और उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। पत्नी ने पति को थप्पड़ जड़ दिया।

इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पढ़ें  चैकिंग के दौरान सूरजपुर पुलिस की बदमाशो से हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो फरार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment