Noida News: घूमने जाने के लिए कह रही थी पत्नी, पति नहीं ले गया तो फांसी के फंदे पर झूली महिला

Sanchar Now
1 Min Read

Noida में 23 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदे से लटकी मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक महिला यूपी के सोनभद्र जिले की रहने वाली थी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली महिला अपने पति के साथ रहती थी. उसने यहां सेक्टर 58 पुलिस थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में किराए पर मकान ले रखा था. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ है.

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनभद्र में महिला के रिश्तेदारों को भी इस मामले में सूचना दे दी गई है. इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिवार की शिकायत के आधार पर की जाएगी.

पढ़ें  यमुना एक्सप्रेसवे-केजीपी को जोड़ने के लिए 8 लूप के इंटरचेंज का डिजाइन तैयार, 20 KM बचेगा रास्ता
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment