आखरी सांस तक किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – नरेश टिकैत

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत जेवर के साबौता कट के नीचे हुई जिसकी अध्यक्षता प्रभु नंबरदार थोरा एवं संचालन राजीव मलिक ने किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा सरकार अपनी गलत नीतियों के द्वारा किसानों पर अन्याय करती है। आज पूरे देश में चांद से 50 जगह पर धरना प्रदर्शन हो रहे हैं सरकार पुलिस के बल पर किसानों के पर लाठीचार्ज एवं जेल में डालने का कार्य कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बहुत बड़ा आंदोलन जल्द ही किया जाएगा। नोएडा के अधिकारी 31 जुलाई तक किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए वरना धरना एयरपोर्ट के अंदर ही होगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा की जेवर एयरपोर्ट के गांव जिनका विस्थापन हो रहा है पूर्ण गांवों के किसानों को 100 मीटर का प्लॉट बालिक एवं नाबालिक सभी को दिया जाए जिन गांव का विस्थापन हो रहा है। उन गांवों के किसानों को जहां पर वह बसना चाहते हैं उन गांवों के हिसाब से ही बसाया जाए एडीएम नितिन मदान एवं बलराम ने बताया शोर की जमीन का मुआवजा हम देने को तैयार हैं और जो बिंदु आप लोगों ने बताए हैं हम उन पर भी ज्यादातर सहमत है। 22 जून को किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी के साथ बैठक होगी।

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि 22 जून को डीएम साहब की अध्यक्षता में किसान प्रतिनिधित्व मंडल की एक बैठक जिला मुख्यालय में पर होगी जिसमें तीनों प्राधिकरण के सीईओ होंगे। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों एसीईओ एवं ओएसडी प्रसून कुमार द्विवेदी ने कहा हम किसानों की आबादी का निस्तारण कर रहे हैं। जिसमें हम 23 जून को नोएडा प्राधिकरण में मीटिंग होगी ग्रेटर नोएडा के एसीईओ आनंद वर्धन ने कहा हम नहीं ज्यादातर आबादी के निस्तारण कर दिए हैं और हम किसानों से आबादी के निस्तारण एप्लीकेशन ले रहे हैं और उन पर कार्य कर रहे हैं 64.7 परसेंट मुआवजा की प्रक्रिया चल रही है उस पर भी हम जल्द ही किसानों को 64.7% बाटेंगे आने वाली 26 जून को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों के प्रतिनिधित्व मंडल द्वारा मीटिंग होगी।

पढ़ें  नहर कटने से किसानों की सैकड़ों बीघे फसल हुई जलमग्न, किसानों ने की मुआवजे की मांग

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, सुरेंद्र नागर, सुनील प्रधान, अनित कसाना, मटरू नागर, विजेंद्र सिंह गाजियाबाद, रोबिन नागर, बेली भाटी, सरदार मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, राजे प्रधान, ओमप्रकाश कसाना, महेंद्र चौरोली, बिन्नू भाटी, कोशिंदर खटाना, संदीप खटाना, धनीराम, मास्टर चाहत राम, मास्टर चंद्रपाल, बाबूजी महेश खटाना, प्रशांत भाटी अस्तौली, योगेश भाटी, संदीप चपराना, अमित डेढा, ललित चौहान, नरेंद्र भाटी, रिंकू, शरीफ, प्रदीप नागर, राकेश नागर, पवन नागर, विनोद पंडित, ज्ञानी सरपंच, गजेंद्र चौधरी, बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, जित्ते बैसला, अशोक नागर, लाला, चौधरी सरजीत नागर, देवेंद्र वर्मा, अली हसन, शराफत, पीतम सिंह, विश्वास नागर, सुंदर खटाना, सोनू भाटी, सत्येंद्र चेची, सोनू कसाना, संजीव मोरना, संजीव लाला यादव, प्रमोद सफीपुर, नवनीत खटाना, मारुति खटाना, यस खटाना, कार्तिक खटाना, मोहित कसाना, रिंकू बढ़ाना, सत्य भाटी, कौशल भाटी, सुलली भाटी, राजू मिलक, हनी नेताजी, और खेरली तोहिद खेरली सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment