गाजियाबाद: महिला ने की खुदकुशी, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, गुनहगारों के नाम भी शामिल

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला के साथ लगातार अश्लील हरकतें की जा रही थी और वह कुछ नहीं कर पा रही थी. जिससे आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली. मृतका ने अपने घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पड़ोस में रहने वाले कई लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम नाम लिखे हैं.

पुलिस को दी गई शिकायत में मृत महिला के पति ने बताया कि आसपास के कुछ लोग करीब 1 साल से अधिक वक्त से उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करते आ रहे थे. मामला गाजियाबाद के कवि नगर इलाके के महिंद्रा एनक्लेव का है. पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक महिला ने जिन लोगों के नाम दीवार पर लिखे थे वे उनके पड़ोसी हैं. वहीं, महिला शास्त्री नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी. उनका पति प्राइवेट नौकरी करता है. महिला का एक बेटा भी है. यह घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला के पति ने शनिवार सुबह मामले की शिकायत दर्ज कराई है.

बता दें कि महिला के पति ने जो तहरीर दी है उसमें उन्हीं लोगों के नाम बताए गए हैं जिनका नाम कथित रूप से मरने से पहले महिला ने दीवार पर लिखा था. इस मामले में पीड़िता द्वारा साल 2023 में एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया था. लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. फिलहाल, पुलिस ने बताया है कि मामले में केस दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है. महिला के कमरे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दीवार पर यह सब लिखा हुआ है.

पढ़ें  अमेरिका लौटना चाहती हूं पर पति जाने नहीं दे रहा... विदेशी महिला ने भारतीय शख्‍स पर दर्ज कराया केस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment