Noida News: महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौत; लोगों में मची अफरातफरी

Sanchar Now
4 Min Read

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने बिल्डिंग की छत से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन से जूझ रही थी। उसका इलाज चल रहा था। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि, अभी तक सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला को कूदते हुए देखा गया।

पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-73 स्थित ईस्ट एवेन्यू सोसाइटी में एक महिला ने ऊंचाई से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने महिला को दीवार पर बैठा देखा तो उसे पीछे जाने के लिए शोर मचाया लेकिन महिला ने नीचे छलांग लगा दी। वहीं आसपास के लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे के फोन में कैद कर लिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि सर्फाबाद गांव की एक सोसाइटी में 32 साल की महिला अपने पति के साथ रहती थी। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नही था। महिला की शादी के करीब ढाई वर्ष हुए है। महिला हॉउस वाइफ थी और पति एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है। सुबह के समय महिला ने किसी बात से परेशान होकर सोसायटी की छत पर पहुंच दीवार पर चढ़ गई। पास के लोगों ने उसे दीवार पर बैठा देखा तो तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।

पढ़ें  गौतम बुध नगर लोकसभा - द्वितीय चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

वहीं, वायरल वीडियो में एक युवक महिला को बचाने के लिए देव नाम के युवक से बिल्डिंग में जाने के लिए चिल्लाता नजर आया। लेकिन महिला ने किसी की बात नहीं सुनी और चंद सेकंड में नीचे छलांग लगा दी। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला की पहचान सर्फाबाद निवासी पूजा पत्नी सम्राट के रूप में हुई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों से बातचीत कर सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थाना प्रभारी निरीक्षक ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को थाना सेक्टर-113 क्षेत्रान्तर्गत एक महिला की बिल्डिंग से गिरकर मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो एक महिला उम्र 32 वर्ष निवासी सेक्टर-73 नोएडा की बिल्डिंग की छत से गिरकर मृत्यु हो गई है।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। परिजन मौके पर मौजूद है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है, अन्य अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment