महिला पर संबंध बनाने का दबाव, पति-संबंधियों ने क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर पर बोला हमला, काट दिया प्राइवेट पार्ट

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने तीन लोगों को एक डॉक्टर से मारपीट करने, उसके प्राइवेट पार्ट को काटने और क्लिनिक में तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है. डॉक्टर पर एक महिला को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप था. उस महिला के पति और भाईयों ने ही डॉक्टर की इस हरकत से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया.

मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को यहां एक डॉक्टर के क्लिनिक में घुसकर तीन लोगों ने हमला कर दिया. तीनों हमलावर क्लिनिक में घुसे और उन्होंने क्लिनिक संचालक की पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच क्लिनिक संचालक के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया. इस मामले में दावा किया जा रहा है कि महिला के पति और उसके दो भाइयों ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया.

डॉक्टर पर महिला के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया जा रहा है. आरोपियों का कहना है कि डॉक्टर धर्मेंद्र घर की महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता था. बार-बार समझाने पर भी नहीं माना, इसलिए ये कदम उठाना पड़ा. वहीं घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी है. उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

क्या है ये पूरा मामला?

पुलिस ने पूरे मामले में सतीश पुत्र भीक सिंह, विक्रम और विवेक को गिरफ्तार किया है. सतीश ने पूछताछ में बताया कि वो मेरठ के परीक्षितगढ़ का रहने वाला है. जबकि विक्रम और विवेक दोनों नालंदा बिहार के रहने वाले हैं. दोनों उसके साले हैं. बताया कि धर्मेंद्र लगातार उसकी पत्नी को परेशान करता था. पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का दवाब डालता था.

पढ़ें  दामाद जी तो ‘जिंदा’… हत्या के आरोप में ससुर ने काटी जेल, 15 साल बाद युवक लौटा घर; पुलिस भी हैरान

ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट

उसने आगे बताया कि एक दिन धर्मेंद्र ने मेरी पत्नी को बस स्टैंड पर मिलने बुलाया और कहा कि वो उसके साथ अवैध संबंध बनाए. जब ये बात हमें पता चली तो सोचा कि अब बहुत हो चुका. इसके बाद मैं अपने दोनों साले विवेक, विक्रम के साथ मिलकर धर्मेंद्र के क्लीनिक पर पहुंचा. हम तीनों ने एक राय होकर ठान लिया कि हमे धर्मेंद्र को मारना है. क्लिनिक जाकर उसकी पिटाई की. फिर उसका लिंग तेजधार के ब्लेड से काट दिया. मामले में आगामी जांच जारी है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment