‘महिला हेल्पलाइन को अब पुरुष चला रहे’, स्वाति मालीवाल का दिल्ली सरकार पर बड़ा हमला

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (Delhi Women Commission) की 181 हेल्पलाइन बंद करने के मुद्दे पर आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने दिल्ली सरकार पर फिर निशाना साधा है। स्वाति ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा पोस्ट की गई फोटो से जाहिर होता है कि इस हेल्पलाइन को अब आदमी चला रहे हैं।

पांच लोगों से नहीं चलती हेल्पलाइन-स्वाति मालीवाल

जो लड़कियां दुष्कर्म और तस्करी की रिपोर्ट करने के लिए कॉल करेंगी। वो तो लड़कों की आवाज सुनते ही फोन रख देंगी। वैसे भी पांच लोगों से हेल्पलाइन नहीं चलती। उन्होंने कहा कि महिलाओं का मुद्दा बहुत संवेदनशील होता है।

गुरुवार दोपहर दो बजे तक कुल 1,024 कॉल

गुरुवार दोपहर दो बजे तक इस पर कुल 1,024 कॉल आईं। विभाग के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत महिला हेल्पलाइन 181 दिल्ली में महिलाओं के लिए एक मजबूत सहायता प्रणाली है, जिसे फिर से शुरू किया गया है।

हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इसके जरिये संकटग्रस्त महिलाओं को समय पर और प्रभावी सहायता मिल सके। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर हर महीने लगभग 40,000 कॉल आती हैं। यह एक टोल-फ्री, 24 घंटे की दूरसंचार सेवा है, जो महिलाओं को सहायता और जानकारी प्रदान करती है।

पढ़ें  Delhi: बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर भागा एंबुलेंस चालक, शरीर पर नहीं मिले चोट के कोई निशान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment