ग्रेनो वेस्ट में गणतंत्र दिवस पर महिलाओं ने साइकिल रैली निकाल कर दिया देशभक्ति का संदेश

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। लोग अपने अपने तरीके से इस राष्ट्रीय पर्व को मना रहे हैं। जहां एक तरफ बड़े-बड़े रंगारंग कार्यक्रम कर देशभक्ति के इस पर्व को मनाया जा रहा है वही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्वैग की महिलाओं ने साइकिल तिरंगा यात्रा निकालकर गणतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान 26 किलोमीटर तक इन्होंने साइकिल यात्रा निकाली और जमकर भारत माता के नारे लगाए।

स्वैग टीम (SWAG) की भावना गौर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वैग समूह की महिलाओं ने गौर चार मूर्ति चौक से सूरजपुर पक्षी विहार नोएडा तक 26 किलोमीटर तिरंगा साइकिल यात्रा निकली। यह देश के लिए अपना प्यार व्यक्त करने और भारतीय नायकों को सलाम करने का अनूठा तरीका है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे हुई। लेकिन यह रैली सिर्फ स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में नहीं थी बल्कि जन जागरूकता और देशभक्ति से भरी हुई थी।

26 किलोमीटर की इस यात्रा में महिलाओं ने ज़ोर शोर से “भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद आदि देशभक्ति युक्त नारे लगाए और सभी ने  अपनी अपनी साइकिल में भारत की शान तिरंगा लगाकर देश के सच्चे नागरिक का फर्ज निभाते हुए तिरंगा साइकिल की यात्रा निकाली ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी विभिन्न-विभिन्न सोसायटी की महिलाएं अपना कीमती समय निकालकर इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनी। गौरतलब है कि इस समूह के द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए भी कई तरह के इनके द्वारा कार्यक्रम किए गए हैं।

पढ़ें  इंडिया एक्सपो मार्ट में तीन दिवसीय इंडिया हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का हो रहा है आयोजन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment