इसे लाइव करें, हम तैयार हैं: WFI चीफ के नार्को टेस्ट की चुनौती को महिला पहलवानों ने स्‍वीकारा

Sanchar Now
2 Min Read

दिल्ली के जंतर मंतर में यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डटे पहलवानों को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पूरे देश के सामने सभी लड़कियों का नार्को टेस्ट करवाने की बात कही है।

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि मैं बृजभूषण से कहना चाहता हूं कि सिर्फ विनेश ही नहीं, शिकायत करने वाली सभी लड़कियां नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। इसे लाइव किया जाए जिससे देश की बेटियों के प्रति उसकी क्रूरता के बारे में पूरे देश को पता लग सके।

बता दें कि बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने खिलाड़ियों को चुनौती देते हुए कहा था कि मै अपना नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफी टेस्ट या लाई डिटेक्ट टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के भी ये टेस्ट होने चाहिए। अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मै उनको वचन देता हूं कि मै भी इसके लिए तैयार हूं।

मामला की शुरूआत जनवरी 2023 में हुई जब पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दबाव में आकर खेल मंत्रालय ने एक जांच कमेटी गठित कर दी। लेकिन, तीन महीने बाद भी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।

इसके बाद पहलवानों ने जांच कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही जंतर मंतर पर एक बार फिर से धरना दे रहे हैं।

पढ़ें  सुप्रिया श्रीनेत को कंगना रनौत पर अपमानजनक टिप्पणी पड़ी भारी, NCW ने लिया संज्ञान; EC से की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment