कर्मचारियों को लेकर जा रही यामाहा कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोग घायल

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक तीन थाना क्षेत्र में यामाहा कंपनी की कर्मचारियों से भरी तेज रफ्तार बस अचानक से पलट गई। यह बस सूरजपुर भंगेल रोड पर कुलेसरा पुल के पास असंतुलित होकर पलट गयी। बस में 28 लोग सवार थे जिसमें से 6 लोग घायल हो गए जिनको नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं बस पलटने के बाद वहां पर चीख-पुकार मचने लगी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बस में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल के बाद बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस व कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

पलटी बस से लोगो को बाहर निकलते हुए।

दरअसल, मंगलवार की दोपहर में सूरजपुर स्थित यामाहा कंपनी कि बस कर्मचारियों को लेकर सूरजपुर से फरीदाबाद जा रही थी। जब बस कुलेसरा पुल को पार करते हुए भंगेल की तरफ जा रही थी अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पेड़ से टकराकर पलट गई। बस में 28 लोग सवार थे सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बस के अंदर फंसे हुए सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंडन पुल पर सूरजपुर स्थित यामाहा कंपनी की बस सूरजपुर से फरीदाबाद जा रही थी। बस हिंडन पुल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई बस में 28 लोग सवार थे। सभी सवारियां कुशल हैं केवल 6 लोगों को मामूली चोटे आई थी। जिनको प्राथमिक उपचार हेतु भेज दिया गया है कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। क्रेन भेजकर बस को हटवाया जा रहा है यातायात भी सामान्य कराया जा रहा है कंपनी के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद है।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण ने 10 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण से कराई मुक्त, कीमत सौ करोड़

वहीं प्रत्याशीदर्शियों ने बताया कि सूरजपुर से भंगेल की तरफ जा रही सवारियों से भरी यामाहा कंपनी कक बस हिंडन पुल को पार करते ही अचानक अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराकर वहीं पर पलट गई। बस पलटते के साथ ही बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मचने लगी। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे हुए लोगों को खिड़कियों व शीशों से बाहर निकाला। वहीं कई लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। जिसके बाद पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटा दिया गया है इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment