CM योगी की बैठक में अहम् फैसला, यमुना प्राधिकरण को लगा झटका, नहीं बनेगा ये एक्सप्रेस-वे

Sanchar Now
4 Min Read

 ग्रेटर नोएडा। Heritage City project: मथुरा जिले में यमुना प्राधिकरण की हेरिटेज सिटी परियोजना में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वजह से बड़ा बदलाव हो गया है। हेरिटेज सिटी परियोजना के तहत बनने वाले 6.7 किमी लंबे एक्सप्रेस वे का निर्माण अब नहीं होगा।

हेरिटेज सिटी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे 14 किमी लंबे मार्ग के दोनों ओर विकसित होगा। इसकी निर्माण लागत भी मंत्रालय वहन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंगलवार को हुई ब्रज विकास परिषद की बैठक में इस बदलाव को स्वीकृति दे दी गई ।

हालांकि हेरिटेज सिटी परियोजना के क्षेत्रफल में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन लेटआउट बदला जाएगा। हेरिटेज सिटी परियोजना की डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी सीबीआरई को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

यमुना प्राधिकरण ने फेज दो मास्टर प्लान के तहत मथुरा जिले में हेरिटेज सिटी परियोजना की रूपरेखा तैयार की है, इसकी डीपीआर मंजूरी हो चुकी है। इसके तहत यमुना एक्सप्रेस वे के 101 किमी से 6.7 किमी लंबा नया एक्सप्रेस वे बनाकर बांके बिहारी मंदिर तक नया मार्ग तैयार करना था।

इस प्रस्ताव को ब्रज विकास परिषद ने दी थी अपनी मंजूरी 

इसके दोनों ओर हेरिटेज सिटी विकसित होना था। हेरिटेज सिटी में बनने वाले नए एक्सप्रेस वे के समानांतर ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भी नए मार्ग का खाका खींचा है। लेकिन मंगलवार को मथुरा में हुई ब्रज विकास परिषद की बैठक में राजमार्ग मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव रखा गया था कि यमुना प्राधिकरण के प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे की जगह उनकी ओर से प्रस्तावित मार्ग को ही मंजूरी दे दी जाए।

पढ़ें  88वीं बोर्ड बैठक में OTS नीति और हेरिटेज सिटी परियोजना पर बड़ा फैसला, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इस पर आने वाले खर्च को मंत्रालय वहन करेगा। इस प्रस्ताव को ब्रज विकास परिषद ने अपनी मंजूरी दे दी। इससे राजमार्ग मंत्रालय के प्रस्तावित मार्ग के एलाइन्मेंट में भी बदलाव हुआ है। राजमार्ग मंत्रालय की प्रस्तावित योजना के तहत दिल्ली फरीदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 19) पर जैतसुनरख गांव से शुरू होने वाले 14 किमी लंबे ओर सौ मीटर चौड़ा मार्ग यमुना एक्सप्रेस वे पर 102.1 किमी से होकर गुजरते हुए बेगमपुर तक बनेगा।

यमुना एक्सप्रेस वे से इसे इंटरचेंज बनाकर जोड़ा जाएगा। बेगमपुर के पास प्राधिकरण 1.5 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाएगा। इससे राजमार्ग मंत्रालय का मार्ग जुड़ेगा। एलिवेटेड रोड के आगे राज्य सेतु निगम 1.6 किमी लंबी एलिवेटेड रोड व सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण कर रहा है।

इसके जरिये यमुना नदी पार करते हुए बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचा जा सकेगा। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि ब्रज विकास परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी मिलने के बाद हेरिटेज सिटी के लेआउट में बदलाव कराया जा रहा है। परियोजना में प्रस्तावित गतिविधियां पूर्व निर्धारित ही रहेंगी, लेकिन उनके स्थान में बदलाव हो जाएगा। नए लेआउट को मूल्यांकन समिति के समक्ष रखा जाएगा।

बदलना पड़ेगा हेरिटेज सिटी का लेआउट

राजमार्ग मंत्रालय के प्रस्तावित मार्ग को मंजूरी के बाद हेरिटेज सिटी के लेआउट में भी बदलाव की जरूरत होगी। हालांकि विभिन्न श्रेणी के लिए निर्धारित भूउपयोग का अनुपात व परियोजना का कुल क्षेत्रफल 753 हे. ही रहेगा।

नया लेआउट के साथ होगी निविदा मूल्यांकन समिति की बैठक

औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति के सामने हेरिटेज सिटी परियोजना के बदले हुए लेआउट के साथ निविदा का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित सचिव समिति व कैबिनेट की स्वीकृति के विकासकर्ता चयन के लिए निविदा जारी होगी।

पढ़ें  चलती स्कूटी पर अश्लीलता की हदें पार, पुलिस ने इस तरह सिखाया सबक, अकल लगी ठिकाने
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment