यमुना प्राधिकरण ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, 1.30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा, संचार नाउ ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राधिकरण के सेक्टर-18 के पॉकेट-3 डी स्थित पार्क में संपन्न हुआ, जहां अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया।

दरअसल, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नन्दन प्रताप सिंह, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह तथा विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया और वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विश्वर बाबू (महाप्रबंधक, वित्त), राजेन्द्र भाटी (महाप्रबंधक, परियोजना), आनन्द मोहन सिंह (निदेशक, उद्यान), वीरेन्द्र सिंह (उपमहाप्रबंधक, कार्मिक) सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

2025-26 में 1.30 लाख पौधों का लक्ष्य

यमुना प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 1.30 लाख पौधे लगाने का प्रस्ताव भी रखा है। इसमें आम, अमरूद, आंवला, मौलश्री, चम्पा, चंपा व अन्य छायादार और फलदार वृक्षों की स्थानीय व स्वदेशी प्रजातियां प्राथमिकता में रहेंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ हरियाली बढ़ाना था, बल्कि नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित वातावरण सुनिश्चित करना भी रहा।

“यह सिर्फ पौधे लगाने का नहीं, प्रकृति से रिश्ते को मजबूत करने का संकल्प है।”
— नन्दन प्रताप सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी

पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी

यमुना प्राधिकरण द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लगाए गए पौधों की सतत निगरानी और देखभाल हो, जिससे उनकी जीवितता दर (Survival Rate) अधिक बनी रहे। यमुना प्राधिकरण का यह वृक्षारोपण अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह शहरी विकास के साथ-साथ हरियाली और जैवविविधता को संतुलित रखने की एक प्रभावी पहल भी है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसायटी में अचानक से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment