संचार नाउ। 30 जनवरी 2026 को हुई यमुना प्राधिकरण की 88वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक सेक्टरों में विकसित किए जा रहे विभिन्न पार्कों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े सेक्टर-29, सेक्टर-33 और सेक्टर-28 पर फोकस रहा।
बैठक में बताया गया कि सेक्टर-29 के अपैरल पार्क में कुल 173 औद्योगिक भूखंड नियोजित हैं, जिनमें से 156 का आवंटन किया जा चुका है। अब तक 106 भूखंडों की लीज डीड निष्पादित हो चुकी है और 15 भूखंडों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
इसी तरह सेक्टर-33 के टॉय पार्क में 154 भूखंडों में से 143 का आवंटन किया जा चुका है। यहां 108 भूखंडों की लीज डीड निष्पादित हो चुकी है और 4 इकाइयों ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।
सेक्टर-28 के मेडिकल डिवाइस पार्क में कुल 203 औद्योगिक भूखंड नियोजित हैं। इनमें से 101 भूखंडों का आवंटन हो चुका है और 12 स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। बोर्ड बैठक में इन परियोजनाओं को औद्योगिक निवेश के लिहाज से मील का पत्थर बताया गया।

