यमुना प्राधिकरण ने जेवर से नोएडा के लिए दो रूटों पर बस सेवा की शुरू, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने रबूपुरा व दनकौर से नोएडा तक बस सेवा शुरू की है। जिनमें से तीन बसे रबूपुरा से और 3 बसे यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी कार्यालय से चलेंगी। इन दोनों रूटों पर बसें ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक जाएंगे। जिससे क्षेत्र वाशियो और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों तथा जिला न्यायालय सहित अनेक कार्यालय में जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेंगे। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वॉल के लिए भी यह बस सेवा काफी उपयोगी होगी।

दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने 2015 में जन सामान्य के लिए यातायात सुविधा के लिए दनकौर से नोएडा के बोटैनिकल गार्डन के लिए बस सेवा शुरू की थी। लेकिन परिवहन विभाग के द्वारा परमिट न होने के चलते यमुना सारथी बस सेवा को बंद कर दिया गया था। वही यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बस सेवा शुरू करने के लिए लोगों के द्वारा बार-बार मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए अब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर दो रूटों पर बस सेवा शुरू की है।

गुरुवार को बस सेवा का शुभारंभ गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर सैकड़ो छात्रों के साथ किया गया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह बस सेवा गौतम बुद्ध नगर और जेवर क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान है। इससे उनका समय और पैसे दोनों बचेंगे और वह आसानी से नोएडा और दिल्ली तक सफर तय कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि जेवर का विकास हो और वहां के लोगों को अधिक सुविधाएं मिल सके। यमुना प्राधिकरण और परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की और भी योजनाओं को भविष्य में लागू किया जाएगा। इस बस सेवा का लाभ लेने वाले छात्रों ने भी जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का धन्यवाद किया।

पढ़ें  सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने जन्मी बच्ची, विदाई के समय पेट फूलने की बताई थी ये वजह

यमुना प्राधिकरण के द्वारा दो रूटों पर बस सेवा शुरू की गई दोनों रूटों पर तीन-तीन बसें चलाई जाएंगी। इनमें से पहले रूट पर बस रबूपुरा से शुरू होकर यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 18, सेक्टर 20, सेक्टर 21, सेक्टर 17, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, यमुना प्राधिकरण कार्यालय, परी चौक और कलेक्ट्रेट होते हुए सूरजपुर, कुलेसरा व भंगेल से बोटैनिकल गार्डन तक जाएगी। इसके साथ ही दूसरा रूट यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी कार्यालय से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे के समांतर दनकौर, परी चौक, जिला पंचायत ऑफिस, सूरजपुर और भंगेल होते हुए बोटैनिकल गार्डन तक जाएंगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment