अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी दादरी में योग शिविर का हुआ आयोजन

Sanchar Now
1 Min Read

 

संचार न्यूज़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को नेशनल कैपिटल पावर स्टेशन, दादरी स्थित वीआरसी, विद्युत नगर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस योग शिविर में गंपा ब्रह्मजी राव, मुख्य महाप्रबंधक (दादरी), महाप्रबंधक (ओएंडएम) जी के मोहंती, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विल्सन अब्राहम, कमाण्डेट (सीआईएसएफ) आर पी सिंह, सहित विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों जागृति समाज की सदस्याओं, महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं विद्युत नगरवासियों ने हिस्सा लेकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

सीआईएसएफ, एनटीपीसी दादरी यूनिट से पधारे योग प्रशिक्षकों एवं एनटीपीसी दादरी से सुधामोई भट्टाचार्य उप महाप्रबंधक (वित्त) ने शिविर का संचालन करते हुए उपस्थित जन समुदाय को जीवन में योग अपनाकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया और उपस्थित जन को स्वस्थ, निरोग एवं प्रसन्नचित्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस शिविर में लगभग 150 लोगों ने हिस्सा लिया।

पढ़ें  Noida: गर्लफ्रेंड की फोटो डिलीट नहीं की तो बॉयफ्रेंड ने कर दी दोस्त की हत्या, नहर में फेंका शव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment