अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में योगोत्सव का हुआ आयोजन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में सोमवार को योगोत्सव का आयोजन मोरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा और आयुष मंत्रालय के सौजन्य से किया गया। शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें 1500 से अधिक छात्र और फैकल्टी ने विभिन्न योग के आसन किए। विदेशी छात्रों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अभ्यास किए जाने वाले कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस प्रोटोकॉल के अभ्यास के अतिरिक्त योग सम्बन्धित अन्य गतिविधियों विश्वविद्यालय में संचालित की जाएंगी। इन गतिविधियों में प्रमुख रूप से योग व्याख्यान, विविध योग क्रियाओं का प्रदर्शन एवं चेयर योग सेशन का भी आयोजन किया गया। योग के माध्यम से लोगों के बीच वैश्विक समन्वय को मजबूत करना है। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को शारीरिक और मानसिक रोगों और उनके समाधान के बारे में जागरूक करना है।

 

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि लोगों को योग के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताना योग के माध्यम से लोगों के अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोगों को जोड़ना। योगाभ्यास द्वारा लोगों को प्रकृति से जोड़ना है।लोगों को योग के माध्यम से मध्यस्थता की आदत डालना।योग के समग्र लाभों की ओर दुनिया भर के लोगों का ध्यान आकर्षित करना। व्यस्त कार्यक्रम से स्वास्थ्य के लिए एक दिन बिताने के लिए समुदायों को एक साथ लाना है।

इस दौरान प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार, डॉ अन्विति गुप्ता, डॉ मोहित साहनी,डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार, डॉ कपिल पांडला आदि लोग मौजूद रहे।

पढ़ें  अवैध अतिक्रमण पर यीडा की बड़ी कार्यवाई, 550 करोड़ की 1.10 लाख वर्गमीटर जमीन कराई कब्जा मुक्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment