चुनाव खत्म होते ही एक्शन में योगी सरकार, पुलिस एनकाउंटर में मोस्ट वांटेड बदमाश ढेर

Sanchar Now
1 Min Read

जौनपुर. लोकसभा चुनाव खत्म होते ही यूपी में पुलिस एनकाउंटर हुआ जिसमें एक लाख का इनामी बदमाश प्रशांत उर्फ़ प्रिंस ढेर हो गया. जौनपुर पुलिस को यह कामयाबी मिली. मारा गया बदमाश प्रशांत लूट और हत्या जैसी कई संगीन वारदातों में शामिल था. उसने जौनपुर आजमगढ़ और अयोध्या जनपद समेत महाराष्ट्र में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था.

जौनपुर पुलिस को 37 मामले में फरार चल रहे बदमाश प्रशांत की काफी दिनों से तलाश थी. मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान जौनपुर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी. सरायख्वाजा थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में प्रशांत का एक अन्य साथी भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि मृतक बदमाश 7 साल से ज्यादा समय से फरार चल रहा था. वह सरायख्वाजा थाने का हिस्ट्री शीटर बदमाश था. आशुतोष हत्याकांड की इसी बदमाश ने अंजाम दिया था. मृतक बदमाश के पास से दो असलहे भी बरामद हुए हैं.

पढ़ें  यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, अयोध्या समेत 5 जिलों के बदले डीएम, 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment