योगी सरकार ने 16 आईएएस अफसरों का किया तबादला, अयोध्या सहित 6 जिलों के डीएम बदले गए

Sanchar Now
4 Min Read

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 16 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। जिनमें अयोध्या और अमेठी समेत छह जिलों के डीएम को बदल दिया है। चंदौली में तैनात आईएएस अफसर निखिल टीकाराम फुण्डे अयोध्या के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इन जिलों के बदले डीएम

वहीं संजय चौहान को डीएम अमेठी, अवनीश कुमार राय को डीएम बदायूं, शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को इटावा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा के पद पर तैनाती मिली है। प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त प्रयागराज, मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ जौनपुर, निशा को मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन, शिपू गिरि को नगर आयुक्त सहारनपुर, महेन्द्र वर्मा को सचिव रेरा, संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर, कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को सीडीओ मुजफ्फरनगर और प्रतीक्षारत पर चल रहे आईएएस अधिकारी राजकुमार को विशेष सचिव ऊर्जा के पद पर तैनाती दी गई है।

अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
चन्द्र विजय सिंह डीएम अयोध्या विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
निखिल टीकाराम फुंडे डीएम चंदौली डीएम अयोध्या
चन्द्र मोहन गर्ग नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज डीएम चंदौली
सीलम साईं तेजा सीडीओ, जौनपुर नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज
मृणाली अविनाश जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर सीडीओ, जौनपुर
निशा डीएम अमेठी मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन
संजय चौहान नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर डीएम अमेठी
शिपू गिरि विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर
महेन्द्र वर्मा मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन सचिव, उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा)
अवनीश कुमार राय डीएम इटावा डीएम बदायूं
शुभ्रान्त कुमार शुक्ल डीएम कन्नौज डीएम इटावा
आशुतोष मोहन अग्निहोत्री विशेष सचिव, मुख्यमंत्री डीएम कन्नौज
निधि श्रीवास्तव डीएम बदायूं विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग
संदीप भागिया सीडीओ, मुजफ्फरनगर अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर
कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण संयुक्त मजिस्ट्रेट, मेरठ सीडीओ, मुजफ्फरनगर
राज कुमार प्रथम प्रतीक्षारत विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग
पढ़ें  कौन हैं एसीपी मोहसिन खान… यौन शोषण के आरोप के बाद पद से हटाए गए, पीएचडी की छात्रा ने की है शिकायत

सोमवार को 9 IAS का हुआ ट्रांसफर

ज्ञात हो उत्तर प्रदेश शासन ने नौ आईएएस अधिकारियों का सोमवार रात तबादला किया था। इनमें पीएन सिंह को गन्ना आयुक्त के पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया। बी. चंद्रकला को पंचायती राज विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया। वहीं अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर हीरालाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है। सचिव रेरा प्रमोद कुमार उपाध्याय आयुक्त गन्ना एवं चीनी के पद पर भेजा गया है। सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment