6 महीने की बेटी और पत्नी को युवक ने कुल्हाड़ी से काटा .. डबल मर्डर से सनसनी

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुडेली में बुधवार सुबह अखिलेश नाम के युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी और आठ माह की बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद इसके बाद घर में बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि मां-बेटी की हत्या बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे हुई। उस दौरान अखिलेश के घर में साफ सफाई के बाद लोग चाय नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर अखिलेश और उसकी पत्नी खुशबू के बीच विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर अखिलेश कुल्हाड़ी ले आया और उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ बार कर दिए।

बाद में उसने आठ माह की बेटी सृष्टि को भी कुल्हाड़ी से काट डाला, जिससे दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अखिलेश से पूछताछ भी की जा रही है कि उसने दोनों मां बेटी की हत्या क्यों कर दी।

पढ़ें  लखनऊ: एनकाउंटर में मारा गया मलिहाबाद मर्डर केस का मुख्य आरोपी, 7 पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment