जीएनआईओटी रजत जयंती का तृतीय दिवस: ‘नृत्यांजलि’ में झलकी युवा प्रतिभा, नवाचार और सांस्कृतिक उत्कृष्टता

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रजत जयंती समारोह का तृतीय दिवस उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता के वातावरण में संपन्न हुआ। संस्थान के 25 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा को समर्पित इस विशेष दिवस में युवा प्रतिभाओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को केंद्र में रखा गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर-महाविद्यालयीय नृत्य प्रतियोगिता “नृत्यांजलि” रही, जिसमें हंसराज कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, गलगोटियास विश्वविद्यालय, शारदा विश्वविद्यालय तथा गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं। शास्त्रीय, अर्ध-शास्त्रीय, लोक और समकालीन नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, भाजपा (बिहार–झारखंड) नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथियों में आशुतोष सिंह, राज कुमार मिश्रा (अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ), बृजेश कुमार (जिला कारागार अधीक्षक) तथा संजय कुमार सिंह की उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रीति शर्मा, श्रद्धा यादव और साहिल शर्मा शामिल रहे।

टेक्नोबिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया, जिसमें जीएनआईओटी की टीम प्रथम और आईटीएस महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। आइडियाथॉन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक और तकनीकी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।

पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उत्साही शिक्षार्थी सम्मान और क्लब समन्वय सम्मान भी प्रदान किए गए। रजत जयंती समारोह का तृतीय दिवस संस्थान की शिक्षा, नवाचार और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की पत्रिका "मुक्त स्वर" का भव्य विमोचन: पत्रकारिता, संस्कृति और सम्मान का संगम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment