पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पुलिस बोली- सांप ने काटा, मृतक की पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

Sanchar Now
3 Min Read

औरैया के सहार थाने में एक युवक को पूछताछ के दौरान अटैक पड़ गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस सांप के काटने से युवक की मौत बता रही है। मृतक की पत्नी व बेटे पुलिस पर सांप काटने से मौत की तहरीर पर पांच लाख मुआवजा दिलाने की बात कहकर जबरन हस्ताक्षर कराने की बात कह रहे है। जबकि अस्पताल में सांप काटने की जगह पैरालिसिस अटैक आने पर ही रेफर करने की बात दर्ज है।

सहार कस्बा निवासी राकेश सैनी कस्बे में ही शराब ठेके के पास पानी गिलास व नमकीन की दुकान किए है। बताते है की पुलिस गांजा व अवैध रूप से शराब बेंचने के आरोप में उठा लाई और घर में भी तलाशी ली। पुलिस पूछताछ के दौरान राकेश को अटैक पड़ गया। उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही राकेश ने दम तोड दिया। सीओ अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के दौरान मौत की बात से इंकार करते हुए सांप के काटने से मौत बताया।

सांप काटने की तहरीर पर कराया हस्ताक्षर

थाना प्रभारी कालीचरण का कहना है की वह पूछताछ के लिए लाए जरूर थे लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। उसे सर्प ने कांटा जिससे उसकी मौत हुई। उधर मृतक की पत्नी अनीता व बेटे गगन ने बताया की पुलिस ने पांच लाख मुआवजा दिलाने की बात कहकर सांप काटने से मौत वाली तहरीर में हस्ताक्षर करा लिए।

पढ़ें  नये साल के जश्न के बीच दिल्ली से दहलाने वाली खबर, मां की गला रेतकर हत्या के आरोप में बेटी गिरफ्तार

मृतक सांस का मरीज था

परिजन पुलिस कस्टडी में मौत का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं सीएचसी स्टाफ में मनोज कुमार ने बताया की इन्हें सीवी अटैक पड़ा था। पैरालिसिस की दिक्कत थी जिस कारण रेफर किया था। सांप के काटने की बात गलत है। मृतक सास का मरीज था पहले भी दवा ले जाता था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment