ग्रेटर नोएडा वेस्ट में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट के कारण युवक की गई जान

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और जब वह उनसे बच के भागने लगा तो दबंग युवकों ने उसके सर में ईट मार दी। इसके बाद वह वहां से बचते हुए जाते समय नाले में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

san

दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत साई उपवन कॉलोनी के पास रविवार को क्रिकेट मैच खेल रहे थे। मैच खेलने के दौरान युवकों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कुछ युवकों ने इकट्ठे होकर मेरठ निवासी सुमित के साथ मारपीट कर दी और उसके सर में ईद से वार कर दिया। इसके बाद गंभीर हालत में जब वहां से बचकर भागने लगा तो वह नाले में गिर गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपीयाना गांव के पास क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों में आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद उन्होंने सुमित (24) के साथ मारपीट कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वह नाले में गिर गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा की सुरक्षा होगी हाईटेक, 227 करोड़ की लागत से 2739 कैमरों से आपराधिक घटनाओं पर लगेगी लगाम

सुमित मूल रूप से मेरठ का रहने वाला था और साई उपवन कॉलोनी में रहता था और कैब चलता था। सुमित साई उपवन सोसायटी के अपने मित्रों के साथ रविवार को क्रिकेट मैच खेल रहा था इसी दौरान इसी कॉलोनी के रहने वाले हिमांशु से उसका विवाद हो गया। इसके बाद हिमांशु सहित अन्य कई युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। सुमित जब वहां से अपनी जान बचाकर भागने लगा तो वह नाले को छलांग लगाकर पार कर जाना चाह रहा था लेकिन वह नाले में ही गिर गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सुरु कर दी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment