पंजाब: बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ई-रिक्शा सवार युवकों ने फेंका विस्फोटक, जांच में जुटी पुलिस

Sanchar Now
2 Min Read

जालंधर: पंजाब के जालंधर जिले में ग्रेनेड हमले की खबर सामने आई है. यह हमला एक पूर्व मंत्री के घर पर किया गया. गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुई, लेकिन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. धमाका रात करीब 1:15 बजे हुआ जिससे घर का दरवाजा, अंदर खड़ी कार की खिड़कियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए.

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और सीसीटीवी की भी जांच की गई है.

पूर्व मंत्री ने कहा- किसी ने दरवाजा खटखटाकर धमाके की सूचना दी

धमाके के बारे में बात करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि रात को वह सो रहे थे. रात करीब 1:15 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया और बताया कि घर के अंदर धमाका हुआ है. उन्होंने बताया कि घर के बाहर एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो ओवरलोड के कारण कई बार फट जाता है.

इसलिए उन्होंने सोचा कि शायद ट्रांसफार्मर फट गया है या बाहर बादल गरज रहे हैं, लेकिन जब किसी ने उन्हें बताया कि घर में धमाका हुआ है तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

मामले की जांच जारी

मौके पर पहुंची जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे यहां धमाके की सूचना मिली. हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच में जुट हैं. सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है. इसके अलावा आसपास के इलाकों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पढ़ें  पहली बैठक में समोसा मिला, इस बार सिर्फ चाय-बिस्कुट; जदयू सांसद बोले- फेल रही INDIA की बैठक

फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं. सीपी धनप्रीत कौर ने कहा कि जैसे ही और बातें सामने आएंगी, इस बारे में जानकारी साझा की जाएगी. मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच चल रही है और इस पर उचित कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment