होटल के अंदर जुआ खेलते बुकी संजय कालिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, 14 लाख रुपए समेत 22 मोबाइल बरामद

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा के सिकंदरा थाने के पास स्थित होटल शेल्टर में जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 104 में छापा मारकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआ चर्चित बुकी संजय कालिया करा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में कई व्यापारी शामिल हैं। पुलिस ने 14 लाख रुपये और 22 मोबाइल बरामद किए हैं। जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकंदरा के होटल में जुआ कराया जा रहा है। इनमें संजय कालिया का नाम प्रकाश में आया था। सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाला संजय कालिया होटल में कमरा लेकर जुआ करा रहा था।

पुलिस ने दबिश देकर कमरे में जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को घेर लिया। कुछ ने भागने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने सभी को मौके से पकड़ लिया। फड़ से 14 लाख रुपये मिले। जुआरियों के 22 मोबाइल भी जब्त किए गए। कमरे से ताश की गड्डियां मिलीं। नीचे पार्किंग में एक मोटरसाइकिल और पांच स्कूटर मिले।

कुख्यात कालिया कराता है जुआ

पकड़े गए जुआरियों ने बताया कि संजय कालिया के बुलावे पर आए थे। पुलिस ने बताया कि संजय कालिया पेशेवर जुआरी है। जुआ कराता है। खेलता भी है। क्रिकेट का बुकी भी है। वह पहले भी जेल जा चुका है। आखिरी बार वर्ष 2019 में उसे सिकंदरा थाने से एनडीपीएस और चोरी की बाइक सहित अन्य आरोपों में जेल जा चुका है।

पढ़ें  सरयू एक्‍सप्रेस में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाला नसीम एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसवाले भी घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment