सरयू एक्‍सप्रेस में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाला नसीम एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसवाले भी घायल

Sanchar Now
4 Min Read

Saryu Express में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है. Ayodhya के पूरा कलंदर में मुख्य आरोपी अनीस को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक अनीस क्रॉस फायरिंग में मारा गया है.

अनीस के दो अन्य साथी अयोध्या के इनायतनगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं. मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल है.

मार गया मुख्य आरोपी अनीस महिला कांस्टेबल से ट्रेन में छेड़खानी कर रहा था. महिला सिपाही ने जब बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया था और उसके चेहरे को लहूलुहान कर दिया था.

बदमाशों ने ट्रेन की खिड़की से महिला का सिर पटक दिया था जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गई थी. अयोध्या स्टेशन आने से पहले ट्रेन धीमी हुई तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे. महिला सिपाही से इस दरिंदगी के बाद यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने  महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को मार गिराया जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने रखा था एक लाख रुपये का इनाम

बता दें कि सुल्तानपुर में तैनात महिला कांस्टेबल पर सरयू एक्सप्रेस में हुआ जानलेवा हमला सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद की वजह से हुआ था. लखनऊ केजीएमसी में भर्ती महिला कांस्टेबल से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को यह अहम जानकारी दी थी. इसके बाद एसटीएफ की टीमें मनकापुर से अयोध्या आने वाले 150 से अधिक लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश में जुट गई थी. पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की थी.

पढ़ें  बिजनौर: डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर गंगा में कूदा BSF जवान, 5 दिन पहले पत्नी ने भी यहीं से लगाई थी छलांग

सीट को लेकर हुआ था विवाद

यह घटना बीते 30 अगस्त को मनकापुर से अयोध्या आ रही सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल के साथ हुई थी.  रिपोर्ट के मुताबिक सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल ऊपर वाले बर्थ पर लेटी हुई थी जिसको लेकर दोनों हमलावरों से उसका मनकापुर में ही झगड़ा हुआ था.

ट्रेन जब मनकापुर से अयोध्या के लिए निकली, 10 मिनट के बाद ट्रेन ने स्पीड पकड़ी तभी दोनों हमलावरों ने महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में करीब पौने दो सौ संदिग्धों से पूछताछ की थी. पुलिस ने सर्विलांस के साथ-साथ मुखबिरों को भी सक्रिय किया था. मनकापुर से अयोध्या के बीच करीब 200 गांवो में पुलिस की टीमें मुखबिरों के जरिए हमलावरों को तलाश रही थी.

आधी रात को हाई कोर्ट में हुई थी सुनवाई

महिला कांस्टेबल पर हुए इस हमले की गंभीरता को देखते हुए इलाहबाद हाईकोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया था. इस मामले की स्पेशल सुनवाई के लिए रात में अदातल खुली और जज ने घर पर बेंच बिठाई. इसके बाद रेलवे और सरकार से कोर्ट ने सख्त सवाल पूछे और कार्रवाई की जानकारी देने को कहा.

चीफ जस्टिस ने देर रात बुलाई अपनी स्पेशल बेंच में न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि राज्य सरकार और रेलवे को नोटिस जारी किया था. साथ ही दोबारा से इस मामले की सुनवाई का वक्त दिया था. इसमें सरकार को कुछ जवाब के साथ हाजिर रहने का आदेश दिया गया था. यही नहीं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल को भी अदालत में मौजूद रहने का भी कहा गया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment