लखनऊ कारोबारी शिव शर्मा मामले में पुलिस को जांच के दौरान एक के बाद एक अहम जानकारी मिल रही है. शिवा शर्मा की मौत के मामले में उनकी मॉडल गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही है. जांच में सामने आया कि 4 सालों में दोनों बहनों की लाइफस्टाइल में एक दम से बदलाव आया. पुलिस को जांच के दौरान श्रद्धा दुबे के घर से एक इलेक्ट्रॉनिक एडल्ट टॉय, विदेशी ब्रांड की सिगरेट और शराब की कई महंगी बोतलें मिली हैं.
पुलिस इन सामानों अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. इसके साथ-साथ आरोपी बहनों को पकड़ने के लिए 20 से ज्यादा लोगों के नंबर सर्विलांस पर डाले गए हैं.
CCTV में नीचे गिरता हुआ कैद
पुलिस को एक CCTV मिला है. उसकी फुटेज में शिवा शर्मा के नीचे गिरने के बाद आसपास के लोगों की हलचल दिखाई देती है. एक व्यक्ति उनके गिरते ही रुक जाता है और दूसरे लोग मदद के लिए आगे आते हैं. इसके बाद उसको हॉस्पिटल ले जाया जाता है जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो जाती है.
2022 के बाद बदला लाइफस्टाइल
श्रद्धा दुबे और उसकी छोटी बहन रश्मि दुबे 2022 में काम के सिलसिले में लखनऊ आई थीं. इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए उनकी कई लोगों से जान-पहचान हुई. धीरे-धीरे संपर्कों का दायरा बढ़ता गया. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पिछले चार साल में उनकी लाइफस्टाइल में आए बदलाव के पीछे क्या वजहें थीं और खर्च के लिए पैसे कहां से आते थे.
मुंबई के महंगे होटल का भी जिक्र
श्रद्धा दुबे लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन थी. उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े-बड़े होटलों में घूमने की फोटोज़ पोस्ट है. श्रद्धा मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित द ओबेरॉय होटल में भी रुकी थी. सूत्रों की माने तो वो इस होटल एक बड़े नेता के बेटे के साथ रुकी थी. इस होटल में ओशन व्यू कमरों का किराया 30 हजार से ज्यादा है.
एक मामले में बीजेपी नेता का आया था फोन
श्रद्धा दुबे के संपर्क में कई बड़े कारोबारी और संपन्न परिवारों के लोग थे. श्रद्धा पहले इन लोगों से दोस्ती करती बाद में इन पर चोरी का इल्जाम लगाकर फसाने की धमकी दी थी. एक मामले में प्रयागराज के भाजपा नेता ने श्रद्धा को अपनी भतीजी बताते हुए हजरतगंज थाने में पैरवी की थी. जिसके बाद श्रद्धा अक्सर हजरतगंज थाने में पुलिस कर्मियों को बड़े-बड़े नेताओं और अफसर के साथ फोटो दिखाकर दबाव में लेती थी. श्रद्धा दुबे के सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 1.40 लाख फॉलोअर्स है. उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ अधिकारी उसे फॉलो करते थे. इस घटना के बाद कुछ लोगों ने उसे अनफॉलो कर दिया.
