यूपी के 20 अस्पतालों को मिला 13 करोड़ से ज्यादा का बजट; अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस, लिस्ट में ये नाम

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ। प्रदेश के 20 अस्पतालों में आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 13.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों की जांच की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इस बजट से डिजिटल एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदी जाएंगी। छोटे चीरे से मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए फेको मशीन भी खरीदी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय को 1.09 करोड़ रुपये, रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय को 26.46 लाख रुपए, लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय को 32.64 लाख रुपए और लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय को 27.75 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय को 54.48 लाख रुपये, बरेली के जिला महिला चिकित्सालय को 8.68 लाख रुपए, मुरादाबाद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय को 80.98 लाख रुपए, उपकरणों की खरीद के लिए स्वीकृत किया गया है।

लखीमपुर खीरी के ओयल में बने ट्रामा सेंटर को 8.82 लाख रुपये से उच्चीकृत किया जाएगा। उन्नाव बीघापुर के 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय के लिए 23.34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। फर्रुखाबाद के डा़ राम मनोहर लोहिया महिला चिकित्सालय को 20.44 लाख रुपये से उच्चीकृत किया जाएगा।

महोबा के जिला चिकित्सालय के लिए 29.98 लाख रुपए, झांसी जिला चिकित्सालय के लिए 1.42 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। गाजियाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय को 26.83 लाख रुपये, जिला महिला चिकित्सालय को आठ लाख, लोनी के 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय को 27.44 लाख रुपए, डूडाहेड़ा स्थित 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय 27.44 लाख रुपए, एमएमजी जिला चिकित्सालय को 18.83 लाख रुपये से उच्चीकृत किया जाएगा।

पढ़ें  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर खुर्जा के एलएसपीजी चिकित्सालय और मऊ जिला चिकित्सालय की साज-सज्जा के लिए बीस-बीस लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा औरेया के बिधूना स्थित 50 बेड के डा. राम मनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय के लिए 31.12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

मिर्जापुर में नए बने 50 बेड के अस्पताल में आंखों की बीमारियों के इलाज के लिए नेत्र रोग विभाग स्थापित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भवन निर्माण पूरा है। आपरेशन थियेटर के बिना इलाज संभव नहीं है। इसलिए अस्पताल की साज-सज्जा, आधुनिक उपकरणों के लिए 6.01 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment