24 गेंद 21 डॉट बॉल! सुनील नरेन के सामने रनों के लिए तरसे बल्लेबाज

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: कैरेबियाई प्रीमियम लीग (सीपीएल 2026) में वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू बिखेरा है। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नरेन ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ महज 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए और अपनी टीम को 19 रनों की शानदार जीत दिलाई।

24 में से 21 गेंद डॉट फेंकी

टी20 क्रिकेट में जहां बल्लेबाज चौकों-छक्कों की बरसात करते हैं, वहीं सुनील नरेन ने अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को बेबस कर दिया। अपने 4 ओवर के स्पेल की 24 गेंदों में से उन्होंने 21 डॉट बॉल फेंकी। पूरी पारी के दौरान सेंट किट्स के बल्लेबाज नरेन की केवल 3 गेंदों पर ही रन बनाने में कामयाब हो सके जो उनकी किफायती गेंदबाजी को दर्शाता है।

मैच में क्या हुआ?

मुकाबले की बात करें तो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 109 रन बनाए। इसके जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने मैच में बाधा डाली। आगे का खेल संभव न होने के कारण डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत त्रिनबागो को 19 रन से विजेता घोषित किया गया।

650 विकेट के करीब नरेन

टी20 क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें तो सुनील नरेन सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वह अब तक 608 टी20 मुकाबलों में 649 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में वह केवल अफगानिस्तान के राशिद खान (736 विकेट) से पीछे दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment