हाथरस: मां के सामने 24 वर्षीय बेटी की हत्या, बाइक से आए हमलावरों ने मारी गोली

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के हाथरस में शनिवार की देर शाम शहर के अलीगढ़ रोड तहसील सदर के गेट के ठीक सामने डीएम के ड्राइवर की बेटी की मां की आंखों के सामने बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की मां ने अपनी पुत्रवधू के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका मथुरा के जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी।

डीएम के ड्राइवर राकेश शर्मा अपने परिवार के साथ तहसील सदर में रहते है। उनकी बेटी टिवक्कल उर्फ कल्पिता शर्मा उम्र 24 वर्ष ने प्रेमरघु पैरामेडिकल कालेज से जीएनएम करने के बाद जिला अस्पताल मथुरा में स्टाफ नर्स के पद पर काम कर रही थी। शनिवार की देर शाम वह अपनी मां उर्मिला देवी के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। जैसे ही मां बेटी तहसील के गेट पर आई तो पहले से ही घात लगाये बैठे बुलेट बाइक सवार दो हमलावर आये और कल्पिता के सीधे हाथ में गोली मार दी जोकि हाथ से रगड़ती हुई सीधे सीने में जा लगी। इतने में मां की चीख निकल पड़ी और आसपास के लोग दौड़े चले आये,लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां उर्मिला देवी का आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या पुत्रवधू ने अपने दोस्तों से मिलकर कराई है। उनका पुत्रवधू से करीब दो साल से विवाद चल रहा है। पुत्रवधू ने तलाक का मुकदमा डाल रखा है। इसलिए उसकी बेटी की हत्या सीधे तौर पर पुत्रवधू ने अपने दोस्तों से कराई है। मां ने बताया है कि कल्पिता अपने दो भाईयों के बीच अकेली बहन थी।

पढ़ें  Uttarakhand में सनसनीखेज मामला, अफजाल ने राहुल बनकर किया दुष्कर्म; फ‍िर निकाह न करने पर दी सिर कलम करने की धमकी

एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा ने कहा, तहसील सदर के सामने मां बेटी स्कूटी से जा रही थी। तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने बेटी को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की मां ने पुत्रवधू के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने दो नाम भी बताए है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment