लगान के 25 साल: फिल्म टीम से आमिर खान का री-यूनियन, ढाई दशक बाद ऐसी दिखती ही स्टारकास्ट

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘लगान’ ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पूरी स्टारकास्ट एक बार फिर साथ नजर आई, जिसमें भुवन, गौरी, एलिजाबेथ, कैप्टन एंड्रयू रसेल, इस्माइल, गोली, लाखा, भूरा और कचरा जैसे किरदार को निभाने वाले एक्टर्स देखने को मिले.  इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए कलाकारों ने एक बेहद मजेदार वीडियो बनाया. शुक्रवार को फिल्म के कलाकार अखिलेंद्र मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर पूरी स्टारकास्ट के साथ खास वीडियो शेयर किया.

गौरी का बदला लुक देख फैंस बोले- मीनाक्षी शेषाद्री

गौरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह भी लगान के 25 साल पूरे होने पर इवेंट में नजर आईं. वीडियो में उन्हें पैपराजी से मिलते हुए और पोज देते हुए देखा जा सकता है. सिंपल लुक में उनके लंबे बाल और स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया है. जबकि फैंस को उन्हें देखकर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि की याद आ गई. एक यूजर ने लिखा, मीनाक्षी शेषाद्रि की झलक दिखती है.

लगान के बारे में 

फिल्म में आमिर खान (भुवन), ग्रेसी सिंह (गौरी), पॉल ब्लैकथॉर्न (कैप्टन रसेल) और राहेल शेली (एलिजाबेथ) समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे. इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया था, जिसे आज भी म्यूजिक लवर्स पसंद करते हैं. आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा निर्मित ‘लगान’ एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है. 1893 में ब्रिटिश काल पर आधारित यह कहानी सूखे से जूझ रहे चंपानेर गांव के किसानों की है, जिन्हें भारी लगान से मुक्ति के लिए अंग्रेजों को क्रिकेट मैच में हराना होता है. फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. यह फिल्म 74वें अकादमी पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म’ की श्रेणी में नामांकित हुई थी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment